- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
फिल्म भारत ने पार किया 200 करोड़ का आकड़ा
भारत ने अपने रेलीज के साथ ही कई रिकार्ड्स तोड़ दिए और कई नए रिकार्ड्स भी स्थापित किये. साथ ही में यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म बन गई है और अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। हालही में फिल्म ने 200 करोड़ का आकड़ा पार किया है l
इस सफ़र को और भी अधिक खास बनाने के लिए, सुपरस्टार ने हालही उन परिवारों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की, जिन्होंने 1947 में पार्टीशन के युग के माध्यम से सफ़र को करीब से देखा था।
भारत में 4,700 स्क्रीन पर और विदेशों में लगभग 1,300 स्क्रीन पर “भारत” को रिलीज़ किया गया है। इस साल की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज़ में से एक, एक्शन ड्रामा को दुनिया भर में 43 देशों में रिलीज़ किया गया है।
यह फिल्म न केवल अपनी रिलीज से पहले सबसे अधिक एडवांस बुकिंग के साथ सुर्खियों में छाई हुई थी, बल्कि अब एक चार्टबस्टर बनने की कगार पर है।
यह केवल सलमान खान की स्टारडम का असर नहीं है बल्कि सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी ने अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी थी।
भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही है और इसे, अब तक की ‘सबसे बड़ी फिल्म’ की उपाधि से नवाजा जा रहा है परिणामस्वरूप सलमान खान अभिनीत फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। देश में प्रशंसकों के बीच क्रेज़ देखने मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा उसका प्रमाण है।
टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म “भारत” का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है.


