- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म “लूटकेस” की घोषणा
बैक टू बैक एंटरटेनमेंट और शानदार स्क्रिप्ट्स लाने के बाद, फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अपनी आगामी अगली फिल्म “लूटकेस” की घोषणा कर दी है, जो इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित है, जो 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प मोशन पोस्टर के साथ आगामी फिल्म की घोषणा की है जिसमें एक सड़क के बीच में लाल सूटकेस नज़र आ रहा है। अभिनेता ने लिखा,”कहाँ कहाँ नहीं ढूंढा तुझे, तू अब आया है मेरी लाइफ में! Bromance unfolds this 11th October #Lootcase @gajrajrao @rasikadugal @ranvirshorey #VijayRaaz @rajoosworld @foxstarhindi @sodafilmsindia”.
यह एक कॉमेडी शैली की फ़िल्म है, जो फिल्म के शीर्षक ‘लुटकेस’ को रेखांकित करते हुए एक रेड सूटकेस के इर्द-गिर्द घूमते हुए नज़र आएगी और मोशन पोस्टर में लिखी लाइन ‘मिस्ट्री एंड फन’ के साथ यह अभी से बेहद रोमांचक नज़र आ रही है!
फिल्म के पॉवरपैक कलाकारों की टुकड़ी में कुणाल केमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज शामिल हैं जो निश्चित रूप से आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। मज़ेदार नज़र आ रही इस फ़िल्म के पहले मोशन पोस्टर ने ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।
राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और निर्मित “लूटकेस” 11 अक्टूबर, 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


