- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
भोपाल के लेबरा और वडोदरा के बॉक्सर ने मरी बजी
350 डॉग 15 रेअर ब्रीड ने रिंग में दिखाया जलवा
इंदौर. घोड़े जैसी टॉप और गठीला शरीर कुछ ऐसे पैमानों पर खरे उतरने वाले बेहतरीन डॉग्स रविवार को फागुन रेस्टोरेंट में हुए KCI नेशनल डॉग शो में नजर आए यह डॉग शो कैनल क्लब ऑफ इंडिया के तत्वाधान में अहिल्या नगरी कैनल क्लब द्वारा आयोजित किया गया। शो में देशभर से 50 प्रजाति के 350 डॉग रजिस्टर्ड हुए इन डॉग्स को 11 अलग-अलग ग्रुप्स में बांटकर रिंग्स में उतारा गया डॉग्स के एटिकेट्स, ओबेडिएंस, ब्रीड प्यूरिटी, डॉग बॉडी ग्रोथ और हैंडलर के साथ का तालमेल को आंकते हुए जज नवाब मोहम्मद मुनीर बिन जंग ने बेस्ट डॉग्स को चुना। शो में एक तरफ रिंग में डॉग्स हैंडलर के साथ अलग अलग राउंड में अपना जौहर दिखा रहे थे वहीं दूसरी ओर एडवेंचर एरिया में हर वर्ग के लोगों ने गेम्स को एंजॉय किया। शो में 8000 लोगो ने डॉग्स को देखने और एडवेंचर में हिस्सा लिया।
हस्की को देख हर कोई हो गया मोहित
शो मे 50 से ज्यादा अलग अलग ब्रीड्स देखी गई लेकिन फूल की तरह दिखने वाले खूबसूरत नीली आंखों वाले हस्की ने सभी का मन मोह लिया। हस्की को कैसे रखना है और इस तरह का खाना पसंद करता है आदि बातों की बारे में लोगों ने एक्सपर्ट से जानकारी भी बटोरी दूसरे नंबर पर अफगान हाउंड था, जिसके खूबसूरत रेशमी बालों को देखकर सभी को उसके बारे में जानने की उस्सुकता बनी रही। वहीं शहर के लोगों को टॉय ब्रीड में टॉय पॉम,चिहुआ हुआ, बीगल, शिटजू, यॉर्क शायर, फ्रेंच बुल डॉग, चाउ चाउ और मिनीयेचेर डोबरमेन भी खास थे।
हर जानवर के लिए नर्म स्वभाव रखे
जज नवाब मोहम्मद मुनीर बिन जंग पिछले 53 सालो से डॉग्स को रिंग में जज कर रहे है वे कहते है जानवरों के प्रति लोगो के नजरिया बदलने लगा है । हम अपने घरवालो के प्रति संवेदनशील नहीं रहे तो ये तो जानवर है लेकिन ये जानवर न तो किसे का रेप करते है न ही किसी के घर में डकेती डालते है । इंदौर के लिए नवाब ने कहा डॉग्स अछि किस्म के आए है बस फर्क इतना है पहले डॉग लोवर और डॉग ओनर शो में डॉग लेते थे अब ब्रीडर डॉग शो में डॉग लेट है।
KCI रजिस्टर्ड डॉग्स ही ले
अहिल्या नगरी केनेल क्लब के सचिव अजय जैनकर ने बताया इंदौर में ये दूसरा ओपन शो था जिसमें देशभर के 350 डॉग्स ने हिस्सा लिया हर बार बढती नई ब्रीड्स को देखकर शहर में शो डॉग्स के प्रति अच्छी जागरुक्ता आ रही है। शहर के डॉग्स लोवर को KCI रजिस्टर्ड डॉग्स लेने चाहिए जिससे वे इन्हें इस तरह के शो में उतार सके और शहर में प्योर ब्रीड का चलन बढ़ जाये।
डॉग की हर ब्रीड के लिए इंदौर अनुकूल
150 से ज्यादा रेयर डॉग्स रखने वाले शहर के डॉग लोवर संदीप टिबरेवाल कहते है शहर का मौसम दुनिया की हर डॉग ब्रीड को रखने के लिए अनुकूल है बस जरुरत है बरफ में रहने वाले डॉग्स को गर्मियों में एसी या कूलर की सुविधा देने की, डॉग ओनर्स को दिन 3 बार 10-10 मिनिट का समय डॉग्स को देना चाहिए इससे ओनर और डॉग के बीच अटैचमेंट और कही ना कही डॉग मदर टच फील करता है। अपने पसंदीदा डॉग (वेलिश कोर्गी) के बारे में बताते हुए संदीप जी ने कहा अगले 6 महीने में शहर के टोय ब्रीड्स को ये रेपलेस कर देगी। विजेता डॉग सनशाइन बोल्ट के ओनर कमलेश बैंडवाल ने बताया डॉग्स को शो में उतरने के लिए 2 महीनों तक सतत ट्रेनिंग दी गई और प्रोटीन खुराक दी गई।
नाम-डुगो
ब्रीड-डोगो अर्जेंटिनो
नेचर-हनटिंग, अग्रेसिव
लुक- वाइट बॉडी, कोर्प इअर, ब्लैक नोज
कॉस्ट 1 लाख से 3 लाख
दुगो अर्जेंटीना की ब्रीड है इसे हंटिंग डॉग भी कहा जाता है देश में उत्तरिय भाग में इस ब्रीड को खेतों में रखा जाता है जिससे खेतों में आने वाले दूसरे जानवरों का शिकार और खदेड़ने के लिए ट्रेंन किया जाता है।
नाम-राइडर
ब्रीड-रोडएशियन रीडबैक
नेचर-हंटिंग डॉग
ओरिजिन-साउथ अफ्रीका
कॉस्ट 65 हजार से 1 लाख तक
राइडर साउथ अफ्रीका की ब्रीड है कहा जाता है कि राइडर जैसे 3 डॉग्स मिल कर 1 शेर को मार सकते हैं रोडएशियान रीडबेक की पीठ के बालो की बनावट उल्टी होती हैं यह इस ब्रीड की खासियत है इस ब्रीड के शौकीन सबसे ज्यादा कोलकाता में देखे गए है।
नाम-किलर
ब्रीड- कुरदिश कैनगल
नेचर-अग्रेसिव (दुनिया का सबसे ताकतवर डॉग में से है)
ओरिजिन-टर्की
कॉस्ट 95 हजार से 2.5 लाख
कैनगल दुनिया का सबसे स्ट्रांग डॉग होता है इसे पहाड़ी लोग भेड़ो की सुरक्षा के लिए रखते थे और इसे डॉग फाइटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था इन डॉग्स से बड़ी गाड़िया भी खिचवाई जाती थी। इंडिया में सबसे ज्यादा ऊटी शहर के लोग रखना पसंद करते हैं।
यह रहे विजेता (बेस्ट इन शो)
पहला सनशाइन लैब्राडोर (भोपाल)

दूसरा जोडीयेक बॉक्सर (वड़ोदरा)

तीसरा वोन साइबेरियन हस्की (इम्पोर्ट)
चौथा कार्बन कारवान हाउंड (वड़ोदरा)
पांचवा लियो चाऊ चाऊ (दिल्ली)
छठा विंड विहपिट (इंदौर)
इंदौर को सौगात मिली इन ब्रीड्स की
- डोगो आर्जेंटीनो
- कुर्दिश केंगल
- अफ़ग़ान हाउंड
- बेल्जियम मेलोनिस
- कारवां हाउंड (इंडियन ब्रीड)
- सेमोयेड
- जायंट पूडल
- मिनीयेचर डोबरमेन


