- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
किस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
डॉ श्रद्धा सोनी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक कार्य को करने के लिए अलग-अलग दिन और वार होते है। माना जाता है यदि किसी काम को उचित और सही दिन में ना किया जाए तो उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
जहाँ एक तरफ शुभ दिन में की गयी खरीदारी और कार्य बरकत देता है वहीं दूसरी तरफ अशुभ दिन में की गयी खरीदारी और कार्य उसमे हानि लाता है। इसलिए दिन देखकर ही किसी भी सामान की खरीदारी करनी चाहिए।
लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में पता होता है इसलिए आज हम आपको किस दिन कौन सा सामान नहीं खरीदना चाहिए इस बारे में बता रहे हैं। ताकि आप भी शुभ दिन देखकर सामान की खरीदारी कर सकें।
वास्तु के अनुसार, कुछ दिन या वार ऐसे होते हैं जिनमे कुछ सामान खरीदना वर्जित होता है। यहाँ हम आपको रविवार से शनिवार तक सभी दिनों में क्या-क्या नहीं खरीदना चाहिए इस बारे में बता रहे हैं!
रविवार को क्या न खरीदें?
रविवार का दिन सूर्य ग्रह का दिन होता है, इस दिन लोहे का सामान, फर्नीचर, हार्डवेयर का सामान, गार्डनिंग का सामान, घर बनाने का सामान और व्हीकल एसेसरीज नहीं खरीदनी चाहिए इन्हे अशुभ माना जाता है।
सोमवार को क्या न खरीदें?
सोमवार चंद्र ग्रह का दिन होता है, इस दिन कॉपी-किताबें, अनाज, कला में प्रयोग होने वाली वस्तुएं जैसे संगीत या खेल का सामान, फोर व्हीलर अौर मोबाइल या कंप्यूटर आदि नहीं खरीदने चाहिए।
मंगलवार को क्या ना खरीदें?
मंगलवार मंगल ग्रह का दिन होता है। इस दिन पर्स, तिजोरी, सजावट का सामान, जुते, लोहे का सामान, फर्नीचर और मोबाइल खरीदना शुभ नहीं होता इसीलिए इस दिन इनकी खरीदारी करने से बचें।
बुधवार को क्या न खरीदें?
बुधवार का दिन, बुध ग्रह का दिन होता है, इसलिए इस दिन बर्तन, चावल, दवाइयां, ज्वलनशील उत्पाद जैसे लकड़ियां गैस, एक्वेरियम आदि खरीदना अशुभ होता है।
गुरुवार को क्या न खरीदें?
गुरुवार के दिन, गुरु ग्रह का दिन होता है। इस दिन आँखों से संबंधित कोई भी सामान, धारदार वस्तु, बर्तन और पानी से जुडी कोई भी चीज खरीदना अशुभ होता है।
शुक्रवार को क्या न खरीदें?
शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन होता है। इस दिन प्रापर्टी, रसोईघर एवं इलेक्ट्रॉनिक का सामान, वाहन अौर पूजा-पाठ का सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए यह अशुभ होता है।
शनिवार को क्या न खरीदें?
शनिवार शनि ग्रह का दिन होता है, इस दिन अनाज, मसाले, पर्स, अलमारी, धारदार वस्तुएं, प्रॉपर्टी, रसोई संबंधी वस्तुएं अौर लाल रंग की चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए यह अशुभ माना जाता है।


