- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
- From Dhoom and Don to Farzi: 6 Heist and Crime Stories to Revisit Before Chaar Yaar Arrives
- Vintage Lily Crop Blazer Set में Seerat Kapoor का बोल्ड और क्लासी अंदाज, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
- Seerat Kapoor Serves Sultry Glam In A Vintage Lilly Black Outfit Worth ₹79,900
महिला शक्ति जहां भी सेवा के काम करती है, तो उनकी सफलता में कोई संदेह नहीं रहता
इंदौर। आकाश की ऊंचाई की कोई सीमा नहीं होती। महिला शक्ति जहां भी सेवा के काम करती है, उनकी सफलता में कोई संदेह नहीं रहता है। जैन सोशल ग्रुप इंदौर स्काय ने शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं महिला दंत चिकित्सा परिषद के साथ मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क दंत परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन कर एक प्रशंसनीय और प्रेरक काम किया है।
ये विचार हैं म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. आर एस शर्मा के, जो उन्होने आज जैन सोशल ग्रुप स्काय के सहयोग से आयोजित दंत परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
समाजसेवी जयसिंह- टीना जैन, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देशराज जैन, समाजसेवी वीरेंद्र कुमार-रेखा जैन अनिल राखेचा, डॉ. वीरेन्द्र नाहर, डॉ. संध्या जैन के आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक 300 से अधिक मरीजों का दंत परीक्षण कर दांतों की सफाई, फीलिंग, रूट केनाल आदि किये गए।
प्रारंभ मंे ग्रुप की अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव अर्चना जैन, भावना जैन, रचना बागरेचा, उमा अग्रवाल, शिवानी जैन, लीना छाजेड़, भावना जैन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष श्रीमती अनिता जैन ने दिया।
कार्यक्रम में योगेन्द्र कीमती, अतुल झामड़, ललित जैन, स्वस्थ नारी – स्वस्थ म.प्र की समन्वयक डॉ. जया जोशी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। संचालन उमा अग्रवाल एवं मनीषा जैन ने किया। आभार माना अर्चना जैन ने।


