- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मोशन एजुकेशन का बड़ा कदम: अगले वित्तीय वर्ष में 100 नए केंद्र खोलने का लक्ष्य
National, 30th November 2023: नीट और जेईई की तैयारी के लिए उत्तर और मध्य भारत में जोरदार काम करने के बाद मोशन एजुकेशन अब दक्षिण में भी अपनी मजबूत ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज करने के तैयारी में है। इसके तहत मोशन ने अगले वित्तीय वर्ष में 100 नए केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है।
मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि मोशन की स्थापना दिसम्बर 2007 में हुई थी। तभी से हम किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मिशन पर हैं। अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और लगातार विकसित हो रहे शिक्षा क्षेत्र में मोशन एजुकेशन विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भरोसे का नाम बन गया है। फिलहाल 50,000 से अधिक विद्यार्थी मोशन से जुड़े हैं। संस्थान ने 15 राज्यों में 55 केंद्रों के साथ, देश में मजबूत उपस्थिति बनाई है। पिछले दो साल में मोशन की ओर से 30 केंद्र लॉन्च किए हैं। 15 नए केंद्र तो इसी साल जोड़े गए हैं। इन केंद्रों को प्रवेश के मामले में शानदार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इसके मद्देनजर उत्तरी क्षेत्र के बाद मोशन अब पूरे भारत में अपने व्यावसायिक क्षितिज का विस्तार करने के लिए कमर कस रहा है। मोशन एजुकेशन का लक्ष्य अब खासकर दक्षिण में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है। अगले वित्तीय वर्ष (2024-2025) तक हम फ्रेंचाइजी मॉडल की मदद से 100 नए केंद्र खोलने वाले हैं। योजना के हिस्से के रूप में, मोशन एजुकेशन देश के उत्तरी और मध्य भाग में मजबूत पकड़ बनाने के बाद दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए पहले चरण में 30 से अधिक नए केंद्र जोड़ेगा। इसके तहत संस्थान प्रत्येक सेंटर के लिए 70 लाख से लेकर 1.10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का इरादा रखता है। यह राशि टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन, कंटेंट क्रिएशन, टीचिंग पेडागोजी के विकास और अन्य सुविधाओं के लिए होंगी। इसके साथ ही शिक्षा में सहायता के लिए मोशन के सेंटर्स को एआई और स्मार्टबोर्ड का स्पोर्ट भी दिया जाएगा। इस विस्तार के माध्यम से, संस्थान को देश भर में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 1.5 से 2 लाख छात्र-छात्रों तक पहुंचने की उम्मीद है। शिक्षक-छात्र अनुपात को स्वस्थ बनाए रखने के लिए 700 से अधिक शिक्षकों को जोड़ने की योजना है। इससे नीट और जेईई के लिए कोटा की जानी-मानी कोचिंग का फायदा पूरे देश के विद्यार्थियों को मिल सकेगा।
इस तरह मोशन विद्यार्थियों के समग्र विकास पर उचित ध्यान देने के साथ अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद के लिए, सेंटर्स को संसाधन उपलब्ध करने का पूरा ध्यान रखेगा। फेकल्टी के चयन से लेकर प्रशिक्षण और आगे की प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अध्ययन सामग्री प्रदान करने, टेक्नोलॉजी और सिस्टम्स इंस्टालेशन आदि मोशन एजुकेशन के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
फिलहाल एजुकेशन इंडस्ट्री निवेशकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के बड़े उद्देश्य पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे समय में मोशन अपनी सबसे लचीली और सर्वोत्तम बुनियादी संरचना की पेशकश के साथ शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता किए बिना फ्रैंचाइज़ी मॉडल से विस्तार की योजना को कामयाब बनाएगा।


