- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लखनऊ में पहली बार धूमधाम से मनाई गई महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 883वीं जयंती
लखनऊ में पहली बार महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 883वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव युवा मंच अपना दल (एस) ओंकार सिंह ठाकुर के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में समाज के लोग तथा सांसद व मंत्री शामिल हुए।
यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व सांसद नितिन पटेल, विधायक सरोज कुरील, विधायक आर.के. पटेल, राज्य मंत्री राम लखन व बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से समाज के लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुंदेलखंड का मशहूर दीवारी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में खेत सिंह जी की पहली डॉक्यूमेंट्री का शुभारंभ भी किया गया।
सफल आयोजन को लेकर ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि “कृत संकल्प – लखनऊ कूच” सफ़लता हेतु जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं। महामाई के आशीष से आज प्रथमतः राजधानी लखनऊ में खंगार कुल भूषण महाराजा खेत सिंह खंगार जी की जयंती के सुअवसर पर अविस्मरणीय जनसमुदाय की उपस्थिति ने ये संदेश दे दिया कि समाज के लिए लखनऊ क्या दिल्ली भी दूर नहीं है।
समस्त समाज बंधु जो 300-350 किलोमीटर दूर से इतने घने कोहरे के बावजूद भी केवल प्रेम हेतु लखनऊ आए, उनका आभारी हूं। जालौन जिले से 2 बस, झाँसी जिले से 1 बस, हमीरपुर जिले से 1 बस, बबेरु (बांदा) जिले से 1 बस, मानिकपुर (चित्रकूट) से 1 बस सहित सैकड़ों निजी वाहन से लोग पहुँचे। मैं इन सभी लोगों का जीवन पर्यन्त ऋणी रहूंगा।”
कार्यक्रम के दौरान, विभूति अलंकरण समारोह में बिहार की शिवम रंजन जी (आईपीएस सीआरपीएफ) को (मणिमाला सम्मान), मुंबई के फिल्म डायरेक्टर राजेश राज को स्व. उदय सिंह पिङारी सम्मान, सतना के पद्मश्री विजेता बाबूलाल दाहिया को खेत सिंह सम्मान, तीरथ जी को स्व. राजकुमार अंजना सम्मान, आबकारी अधिकारी आलोक जी को स्व.अर्जुन जी सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुंदेली नृत्य दीवारी ने जनता का मन मोह लिया, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में बुंदेलखंड अधिकार मंच के संस्थापक अमित जी व समस्त संगठन की भूमिका सराहनीय रही।


