- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जनवरी 2024 एलएसएटी- इंडिया™ रजिस्ट्रेशन विंडो की अंतिम तिथि घोषित
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एलएसएटी) इंडिया™ की पेशकश वर्ष 2024 में दो बार, यानि जनवरी और मई माह में की जाएगी। इसे लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जो कि पियरसन व्यू द्वारा आयोजित है। जनवरी का टेस्ट 20 जनवरी को कई स्लॉट्स में होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार https://www.lsatindia.in/ पर खुद का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एलएसएटी- इंडिया™ के बारे में बात करते हुए, जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) के एसोसिएट अध्यक्ष ओपी जिंदल और ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) में लॉ एडमिशन के निदेशक प्रोफेसर आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा, “2009 में हमारे लॉ स्कूल के पहले वर्ष से, हमने विशेष रूप से एलएसएटी- इंडिया™ के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया है। एलएसएटी-इंडिया™ स्कोर में हम इसकी विश्व स्तर की मान्यता और स्वीकृति पर विश्वास करते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक उम्मीदवार को मिले अद्वितीय प्रतिशत, प्रवेश प्रक्रिया को आसान और सुचारू बनाना सुनिश्चित करते हैं। यह परीक्षा वैज्ञानिक है और तर्क पर आधारित है, रटने पर नहीं।”
प्रोफेसर आनंद प्रकाश मिश्रा ने आगे कहा, “चूँकि, जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल में सभी छात्रवृत्ति निर्णय एलएसएटी- इंडिया™ स्कोर पर आधारित होते हैं, इसलिए मैं सभी लॉ उम्मीदवारों और उनके पालकों से अनुरोध करता हूँ कि आप एलएसएटी- इंडिया™ जनवरी 2024 टेस्ट में जरूर शामिल हों।”
उन्होंने आगे कहा, “वर्ष 2024 में, बीकॉम एलएलबी, बीबीए एलएलबी और बीए एलएलबी ऑनर्स कार्यक्रमों के साथ ही तीन वर्षीय एलएलबी और पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री दोनों में प्रवेश के लिए एलएसएटी-इंडिया™ अनिवार्य होगा। हम सीएलएटी या किसी अन्य टेस्ट स्कोर को स्वीकार नहीं करेंगे।”
अब अपने 15वें वर्ष में, एलएसएटी-इंडिया™ खुद को भारत के विभिन्न लॉ कॉलेजेस द्वारा अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट दोनों कार्यक्रमों के लिए उपयोग की जाने वाली प्रमुख कानून प्रवेश परीक्षाओं में से एक के रूप में स्थापित कर चुका है। एनालिटिकल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और रीडिंग कॉम्प्रेहेंशन पर अनुभागों के साथ, एलएसएटी-इंडिया™ उन्नत पढ़ने के कौशल, महत्वपूर्ण सोच और अनौपचारिक और निगमनात्मक तर्क कौशल के आधार पर कानून के उम्मीदवारों के कौशल का आकलन करने के लिए एक मानक टेस्ट है। एलएसएटी-इंडिया™ में कुल 92 प्रश्न शामिल होते हैं, जिनके उत्तर देने की समय सीमा 2 घंटे 20 मिनट की होती है। परीक्षा का स्कोर कार्ड स्केल किए गए स्कोर और प्रतिशत रैंक दोनों की रिपोर्ट प्रदान करता है।
इस परीक्षा का आयोजन पूरे भारत में रिमोट प्रॉक्टरिंग के साथ ऑनलाइन मोड के माध्यम से होगा, ताकि परीक्षार्थियों को अधिकतम पहुँच और सुविधा प्रदान की जा सके। घर से परीक्षा देने के लिए, उम्मीदवारों को सिस्टम आदि का पालन करना होगा। परीक्षार्थियों से आग्रह किया जाता है कि वे सिस्टम आवश्यकताओं और टेस्ट की तैयारी के लिए प्रासंगिक जानकारी हेतु परीक्षा वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास करें।


