- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट निर्मित ‘टेंट सिटी 1’ आदर्श विवाह स्थल के रूप में उभरी
११ जनवरी. गुजरात के लोकप्रिय पर्यटन स्थल स्टेचू ऑफ यूनिटी के निकट टेंट सिटी वास्तव में एक ऐसी ही जगह है, जो कि शादी के इच्छुक नवयुगल के लिए मनपसंद स्थान के रूप में उभरी है। चारों तरफ हरियाली, पर्वत श्रृंखलाएं, पवित्र नदी के किनारे और पृष्ठभूमि में एक विशाल प्रतिमाजहा शादी जीवनभर के लिए एक यादगारबन सकती है।
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से बस कुछ ही मिनटों की दूरी पर, केवडिया में शानदार टेंट सिटी अन्य स्थानों की तुलना में बेहतरीन विवाह स्थल है। दोनों तरफ सतपुड़ा और विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाएं औरनजदीकमे नर्मदा नदी शादी समारोह के लिए वास्तव में अद्भुत स्थान बनाता है।
अब तक इस अतिसुन्दर स्थल पर दस शादियां हो चुकी हैं।टेंट सिटी मे संपूर्ण अवसर के लिए उत्तम और अनुकूलित पैकेज भी उपलब्ध है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में टेंट सिटी के संचालक लल्लूजी एंड संस के वित्त और संचालन प्रबंधक भाविक शेठ ने कहा कि, “टेंट सिटी वाकई में एक आदर्श विवाह स्थल के रूप में उभरी है। एक मन लुभावना स्थान जो सुंदर प्राकृतिक वातावरण का अनूठा दृश्य और अनुभव प्रदान करता है, यह टेंट सिटी की पेशकश के पूरे पैकेज का केवल एक पहलू है।”
टेंट सिटी में स्थापित शानदार टेंट में ठहरने की शुरुआत से पांच सितारा भोजन तक हर चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है। जिसमें कार्यक्रम स्थल की सजावट, मेहमानों के लिए बैठने की व्यवस्था, लजीज व्यंजन, आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि, यहां युगल व उनके परिवार के सदस्य और मेहमान आदि सभी शादी की व्यवस्था करने की तमाम फिक्र व बाधाओं से मुक्त रहे ऐसी ही व्यवस्था हैं। टेंट सिटी उन्हें तनाव-मुक्त होकर विवाह समारोह का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है।
टेंट सिटी 1 मे 60 शानदार और प्रीमियम टेंट का घर है। यह प्रत्येक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसमें शादी समारोह के लिए कई पैकेज उपलब्ध हैं।
कोविड-19 के हालात के मद्देनजर मेहमानों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए टेंट सिटी में पर्याप्त उपाय किए गए हैं।
तमाम दिशानिर्देशों के पालन के साथ ही यहां का पूरा स्टाफ कोविड-19 महामारी में प्रशिक्षित किया गया है। पूरे परिसर में दिन में कई बार नियमित अंतराल पर सफाई की जाती है। कर्मचारियों के लिए फेस मास्क और सुरक्षात्मक उपकरण का उपयोग अनिवार्य है। हर समय सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के प्रोटोकॉल भी लागू किए गए हैं।
अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों से बस कुछ ही घंटे की ड्राइव पर, टेंट सिटी उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह स्थान कई लोगों के लिए एक आदर्श विकेन्ड(सप्ताहांत) के रूप में भी उभरा है। साथ ही यह छोटी अवधि की छुट्टियों, शैक्षिक पर्यटन और कॉर्पोरेट सैर के लिए भी उमदा स्थान है।


