- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बाइटएक्सएल (ByteXL) ने अपने नवगठित एडवायजरी बोर्ड में शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र की दो बेहद नामी हस्तियों को जोड़ा
ललिता प्रसाद और दीपक गर्ग को ग्रोथ के अगले चरण में कंपनी को तेजी नेविगेट करने में मदद करने के लिए रणनीतिक सलाहकार के तौर पर शामिल किया गया।·
कंपनी का लक्ष्य 2022 तक 300% से अधिक की ग्रोथ दर्ज कराते हुए 2,40,000 से अधिक छात्रों तक पहुंचना है।
हैदराबाद, 15 मार्च 2022: आईटी में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए अग्रणी एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्लेटफार्म्स में से एक, बाइटएक्सएल(byteXL)-ने अपने नवगठित एडवाइजरी बोर्ड में दो प्रख्यात नए सदस्यों – इसरो के पूर्व वैज्ञानिक व कॉर्पोरेट लर्निंग सेंटर, टीसीएस के पूर्व प्रमुख श्री ललिता प्रसाद तथा बेनेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्कूल के डीन, leadingindia.ai के डॉ दीपक गर्ग को शामिल किया है। टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री और एकैडमिक्स क्षेत्र के दोनों लीडर्स पास क्रमशः 5 और 2 दशक से अधिक का अनुभव के साथ ही हायर एजुकेशन, लर्निंग एंड डेवलपमेंट, डीप रीइंफोर्समेंट लर्निंग, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज और डेटा एनालिटिक्स में गहन विशेषज्ञता है।
श्री ललिता प्रसाद के पास विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, इसरो में वैज्ञानिक के रूप में और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कॉर्पोरेट लर्निंग सेंटर के हेड प्रमुख के रूप में लगभग 5 दशकों की विशेषज्ञता का अनुभव है। उन्होंने ने 1972 में आंध्र यूनिवर्सिटी से एप्लाइड मैथमेटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की और 24 वर्षों तक स्पेस सेंटर में वैज्ञानिक के रूप में काम किया। इसरो में अपने कार्यकाल के दौरान, वह इसरो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड कमिटी के सदस्य भी रहे और आईएसओ 9001 स्टैंडर्ड के ऑडिटर के लिए भी क्वालिफाई किया। उन्हें वर्ल्ड बैंक ग्रुप, क्वेस्ट ग्लोबल, आईआईआईटीएमके इत्यादि जैसे प्रमुख संगठनों में यूनिक्स, सी, सी ++, ओओपी, वेब टेक्नोलॉजीज, पाइथन और पाइथन बेस्ड टूल्स में ट्रेनिंग देने का 10 से 25 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उनकी कोर साइंटिफिक एंड मैथेमेटिकल क्षमताएं उन्हें दक्ष एनालिटिकल एबिलिटीज और क्रिटिकल थिंकिंग सीखाने में मदद करती हैं। टीसीएस में कॉरपोरेट लर्निंग सेंटर के हेड के रूप में, उन्होंने अपने ट्रेनीज को महत्वपूर्ण डिसीजन मेंकिंग स्किल्स, कॉर्पोरेट लीडरशिप एंड प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स से लैस करने के साथ ही स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप्स के जरिए इनोवेशन में टॉप पर रहने में मदद की।
अपने आईईई लीडरशिप और सोशल कनेक्ट के साथ डॉ दीपक गर्ग इंडियन एकैडमिया और स्टार्टअप्स में एक प्रमुख हस्ती हैं। वह एआई पर एनवीआईडीआईए-बेनेट सेंटर ऑफ रिसर्च के और एआई पर एक नेशनवाइड रिसर्च एंड स्किलिंग इनीशिएटिव- leadingindia.ai के निदेशक हैं इसके साथ ही वह बेनेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्कूल के डीन हैं। उन्हें डेडलाइंस और क्वालिटी, मेट्रिक्स, हायर एजुकेशन, रिसर्च प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डीप रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स के तहत प्रोजेक्ट डिलीवरी में व्यापक अनुभव है। उच्च शिक्षा के परिदृश्य को बदलने के दृष्टिकोण के साथ, वह क्वालिटी फैकल्टी को हायर करने, इंटरनेशनल ग्रांट जुटाने, इंडस्ट्रियल और फॉरेन पार्टनरशिप स्थापित करने के अलावा इंडस्ट्री स्केल कंसल्टेंसी को चलाने में वह दिग्गज हैं।
प्रख्यात मेंबर्स के बोर्ड में शामिल होने पर, बाइटएक्सएल के सीईओ और को-फाउंडर श्री करुण तडेपल्ली ने कहा, “एडटेक ने किंडरगार्टन से कॉलेज तक छात्रों के लर्निंग के तरीके में क्रांति ला दी है। बाइटएक्सएल सिर्फ स्कॉलर के बजाय करियर-रेडी कैंडिडेट्स को इस तरह से तैयार कर रहा है कि छात्र अपने रोजगार के पहले दिन से किसी भी इंडस्ट्री सिचुएशन को हैंडल कर सकें। हम आईटी स्टूडेंट्स की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने विजन को ड्राइव करने के लिए हमारे साथ जुड़ने के लिए सही तरह की विशेषज्ञता के साथ आगे बढ़ने के प्रति उत्साहित है। श्री प्रसाद और श्री गर्ग बिजनेस की अहम जरूरतों की पहचान करके और इसे कंप्टीटिव एज देकर यूनिक इंडस्ट्री सॉल्यूशंस देने में व्यापक अनुभव रखते हैं। नए जमाने की टेक्नोलॉजीज और उच्च शिक्षा को लेकर उनकी अंतर्दृष्टि और ज्ञान बाइटएक्सएल के लिए एक एसेट होगी क्योंकि हम 2022 में कई गुना विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।”
श्री तडेपल्ली ने कहा “कंपनी पहले से ही 72,000 छात्रों के साथ काम कर रही है और 3 गुना से अधिक ग्रोथ के साथ 2,40,000 से अधिक छात्रों तक पहुंचने का लक्ष्य है। चूंकि बाइटएक्सएल तेजी से बढ़ रहा है, हमें इस फेज के दौरान कंपनी को नेविगेट करने के लिए अनुभवी सलाहकारों की जरूरत है।”
बाइटएक्सएल टीम का हिस्सा बनने पर डॉ. दीपक गर्ग ने कहा, “इंडियन आईटी स्टूडेंट्स की जो लर्निंग है उसका इंडस्ट्री की जरूरतों के साथ डिसकनेक्ट है। इस बेहद महत्व के विषय पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मैंने पाया कि बाइटएक्सएल टीम, इंस्टीट्यूट्स को मैनेज करने में मदद करने के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। बाइटएक्सएल टीम का हिस्सा बनना और देश के लिए बेहद-स्किल्ड टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स को डेवलप करने में योगदान देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है,”
बाइटएक्सएल में अपनी नई भूमिका के बारे में बताते हुए, श्री. ललिता प्रसाद ने कहा, अपनी 50 वर्षों की प्रोफेशनल जर्नी में मैंने पाया है कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस तरह से हम उनकी प्रोफेशनल जर्नी को आकार देने में उनकी मदद करते हैं, वह मिसिंग लिंक है। बाइटएक्सएल ने बहुत कम समय में इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है, और मैं छात्रों को उभरती टेक्नोलॉजीज में अधिक स्किल्ड बनने और रोजगार के उपयुक्त अवसर प्राप्त करने में सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में उनको सहयोग करना चाहता हूं। बाइटएक्सएल से जुड़कर, मुझे साइंटिफिक और कंसल्टिंग दोनों बैकग्राउंड्स से वर्षों की एक्सपर्टाइज लाने की उम्मीद है।”
अपनी लॉन्चिंग के केवल दो वर्षों में बाइटएक्सएल ने काफी ग्रोथ किया है और इंजीनियरिंग कॉलेजों में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। 70 कॉलेजों के 72,000 से अधिक छात्र सक्रिय रूप से बाइटएक्सएल प्लेटफॉर्म पर 90% से अधिक की इंगेजमेंट रेट के साथ सीखते हैं। बाइटएक्सएल ने माइक्रोसॉफ्ट, गोडैडी एकेडमी, फोर्टिनेट एनएसई, लीडिंग इंडिया एआई और करिकुलम वेटिंग और सर्टिफिकेशंस के लिए Skysthelimit.org के साथ पार्टनरशिप की है।


