- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कैटरपिलर और द कैटरपिलर फाउंडेशन ने कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 3.4 मिलियन डाॅलर का दान किया
कैटरपिलर फाउंडेशन आवश्यक मेडिकल सप्लाईज प्रदान करने के लिए राहत संगठनों के साथ सहयोग करेगी और वैक्सीनेशन बढ़ाने में भी मदद करेगी
मई, 2021ः कैटरपिलर इंक. और द कैटरपिलर फाउंडेशन, कंपनी की जनसेवा डिवीजन, ने आज कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों से जूझ रहे देशों का समर्थन करने के लिए टार्गेटिड राहत प्रयासों की एक श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है।
द कैटरपिलर फाउंडेशन की कोविड-19 के लिए जारी प्रतिक्रिया तथा और अधिक मजबूत, सहज एवं रिज़िलिएंट समुदायों के निर्माण की कमिटमेंट के अंतर्गत, यह भागीदारों और राहत संगठनों के साथ मिलकर आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति (मेडिकल सप्लाई) प्रदान कर रहा है और कोविड वैक्सीनेशन तक सभी की समान पहुंच में सुधार कर रहा है।
इस मौके पर कैटरपिलर के चेयरमैन और सीईओ जिम अम्पलबी ने कहा कि “दुनिया भर में जरूरतमंद समुदायों का समर्थन करना कैटरपिलर फाउंडेशन की रणनीति और हमारी कंपनी के वैल्यूज़ के साथ संरेखित करता है। राहत संगठनों के साथ हमारी सांझेदारी, हमारे कर्मचारियों की उदारता और हमारे फाउंडेशन के प्लेटफार्म के माध्यम से हम कोविड-19 के प्रसार से लड़ने में मदद कर रहे हैं तथा फ्रंट-लाइन वर्कर्स को जल्दी से कार्य करने और जीवन बचाने के लिए आवश्यक संसाधनों की जल्द से जल्द आपूर्ति कर रहे हैं।“
वर्तमान में, भारत दुनिया में इस महामारी के सबसे खराब और जानलेवा प्रकोप का सामना कर रहा है; कोविड-19 के मामलों की अभूतपूर्व वृद्धि ने पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को प्रभावित किया है और ऑक्सीजन की कमी हो गई है।
द कैटरपिलर फाउंडेशन भारत के स्वास्थ्य प्रणाली को 1 मिलियन डाॅलर का फंड दे रहा है, जो कि चिकित्सा उपकरणों को वित्त पोषण करके परिवारों और समुदायों को देखभाल प्रदान करने में मदद करता है, जिसमें ऑक्सीजन काॅन्स्ट्रेटर और ऑक्सीजन प्लांट ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ-साथ महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति शामिल हैं, जो पहचाने गए प्रमुख कोविड प्रभावित स्थानों पर स्थित हैं।
फाउंडेशन के प्रयासों के अलावा, कैटरपिलर भारत 1.4 मिलियन डॉलर का प्रारंभिक योगदान दे रहा है, जिससे ऑक्सीजन की अतिरिक्त आपूर्ति हो सके, अस्पतालों में वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ बैड दान किये जा सके, टीकाकरण अभियान का समर्थन किया जा सके और अस्थायी राहत आश्रयों की स्थापना हो सके। इंडिपेंडेंट कैट (ब्ंज®) डीलर भी अपने स्तर पर ऑक्सीजन कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन समाधान में योगदान दे रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, ब्राज़ील में फाउंडेशन 250,000 डाॅलर का दान कर रही है ताकि स्थानीय भागीदारों के साथ अस्पतालों और समुदायों के लिए आवश्यक चिकित्सा और बुनियादी सेवा की आपूर्ति की जा सके । इन् मदद कार्यों की माध्यम से कैटरपिलर फाउंडेशन बढ़ते हुए केस और 400,000 से अधिक मौतों का सामना करने में अस्पतालों और समुदायों की मदद करने का प्रयास कर रहा है ।
द कैटरपिलर फाउंडेशन, यूएन फाउंडेशन और डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से, कोवैक्स की पहल का समर्थन कर रहा है ताकि 500,000 डाॅलर के उपहार के साथ कोविड-19 टीकाकरण के लिए समान पहुंच को बढ़ावा दिया जा सके। यह साझेदारी भारत सहित दुनिया भर के टीकों तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन राहत कार्यों को जारी रखने तथा वेक्सिनेशन को लेकर जो लोगों में संकोच है, जो विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रामीण, ब्लैक और हिस्पैनिक समुदायों में मौजूद है, उसे दूर करने के लिए फाउंडेशन 250,000 डाॅलर एड काउंसिल और कोविड कोलेबोरेटिव की कोविड-19 वैक्सीन शिक्षा पहल “इट्स अप टू यू“ ;प्जष्े न्च ज्व ल्वनद्ध को दे रही है ।
अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक शिक्षा प्रयासों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस प्रयास को पूरे देश में कई अलग-अलग दर्शकों तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस अभियान की रूप रेखा इस तरह बनाई गयी है की यह प्रमुख सवालों के जवाब देने और अमेरिकियों को उन सूचनाओं के साथ सशक्त बनाने में सामथ्र्य हो जिनकी उन्हें और उनके परिवारों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के बारे में सूचित निर्णय लेने की आवश्यकता है।
2020 में, द कैटरपिलर फाउंडेशन ने कोविड-19 के विरुद्ध जवाबी कारवाही में जुटे लोग, संघठन आदि तथा कोविड-19 से सीधे तौर पर प्रभावित हुए संघठनों की मदद करने के लिए 10 मिलियन डाॅलर दान दिए थे।


