- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स राष्ट्र के आर्थिक प्रहरी: बोराड़
इंदौर सीए शाखा ने सेलिब्रेट किया सीए डे और जीएसटी डे
इंदौर. इंदौर सीए शाखा ने रविवार को अपना 70वां सीए दिवस धूमधाम से मनाया. इसमें मुख्य अतिथि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के जज सीए मनीष बोराड़ तथा विशिष्ठ अतिथि सीजीएसटी के जॉइंट कमिश्नर देवेश गुप्ता थे.
मुख्य अतिथि सीए मनीष बोरड ने फ्लैग होस्टिंग किया तथा कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स राष्ट्र के आर्थिक प्रहरी हैं. उन्होंने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नाम के आगे दो शब्द सीए लगना ही एक अलग गर्व की अनुभिती प्रदान करता है. सीजीएसटी के जॉइंट कमिश्नर देवेश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी में नित नए सुधार हो रहे तथा सरकार जीएसटी के सुगम प्रशासन के लिए दिन रात प्रयत्न कर रही है.
इस अवसर पर सीजीएसटी विभाग द्वारा जीएसटी डे भी सेलिब्रेट किया गया. इंदौर ब्रांच चेयरमैन सीए अभय शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों को सीए डे तथा जीएसटी डे की बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स पर काफी जिम्मेदारियां दी है तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सर्टिफिकेट तथा साईन पर सभी विभाग और संस्थाएं मान्यता प्रदान करती हैं. अधिकार जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स पूरी निष्ठा, लगन तथा ईमानदारी से राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जीएसटी के 365 दिनों में 367 अमेंडमेंट आ चुके हैं जिसमें से हर एक अमेंडमेंट पर इंदौर सीए शाखा ने सेमिनार का आयोजन किया है. इंदौर सीए शाखा ने न केवल अपने सदस्यों के लिय वरन अकाउंटेंट्स तथा व्यापारियों के लिए भी जीएसटी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया. इस तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक जीएसटी को पहुँचाने में सीए ब्रांच की महत्वपूर्ण भुमिका रही है.
वाकेथान, ब्लड डोनेशन और पौधारोपण भी
इस अवसर पर करीब 200 सीए सदस्यों तथा सीए स्टूडेंट्स ने स्वच्छ भारत पर वाकेथान का आयोजन किया. वाकेथोन में सदस्यों ने स्वछता की शपथ ली तथा इसके लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया.
साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प तथा हैल्थ चेक अप कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमे मेंबर्स तथा सीए स्टूडेंट्स ने 100 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया. वहीं पर इंदौर ब्रांच द्वारा 70 से अधिक उम्र के 64 सदस्यों को शॉल श्रीफल तथा अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया. सदस्यों तथा स्टूडेंट्स ने पौधारोपण भी किया. इंदौर तथा देश को हरा भरा रखने का संकल्प भी लिया. इस अवसर पर इंदौर सीए शाखा द्वारा कॉमर्स की गल्र्स स्टूडेंट के लिए 5 दिवसीय जीएसटी ट्रेनिंग का भी आयोजन किया गया जिसमे कॉमर्स गल्र्स कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग प्रदान की गई.
तनाव में जितना काम हो उतना अच्छा
मेंबर्स और स्टूडेंट्स के लिए मोटिवेशनल एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट सेशन जिसमें वक्ता विनीता राज ने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है किसे स्ट्रेस नहीं हो, आप तनाव से कैसे निपट सकते हैं यह समझना जरुरी है. तनाव के समय काम जितना ज़्यादा होगा, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा. काम की जि़म्मेदारियों से आपको तनावग्रस्त होने का समय ही नहीं मिलेगा. तनाव के समय अपनी बात अपने ख़ास दोस्तों से साझा करे तनाव दूर करने में मदद मिले.


