- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
JEE एडवांस्ड परीक्षा-2020 में आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र, चिराग फालोर ने पूरे भारत में टॉप किया
सर्वश्रेष्ठ परिणाम के साथ उन्होंने AIR-01 रैंक हासिल किया, चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 396 में से 352 अंक हासिल किए
अक्टूबर, 2020. मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान, आकाश इंस्टीट्यूट क्लासरूम के छात्र, चिराग फालोर ने JEE एडवांस्ड परीक्षा-2020 में AIR-01 रैंक हासिल करके पूरे देश और संस्थान का गौरव बढ़ाया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली) द्वारा आज इस परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। चिराग ने 396 में से 352 अंक हासिल किए।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के निदेशक एवं सीईओ, श्री आकाश चौधरी ने चिराग को नेशनल टॉपर बनने के लिए बधाई देते हुए कहा, “अत्यंत कठिन JEE एडवांस्ड परीक्षा-2020 में हमारे छात्र, चिराग फालोर ने AIR-01 रैंक हासिल किया है जो हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। सही मायने में इस सफलता का श्रेय हमारे छात्र की कड़ी मेहनत, उनके माता-पिता के सहयोग तथा अध्यापकों को जाता है, जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।
छात्रों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करने के संदर्भ में हमारी उच्च गुणवत्तायुक्त जांच-परीक्षा शिक्षा जगत में अत्यंत प्रसिद्ध है। मैं चिराग को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।”
चिराग ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ इस परीक्षा के लिए आकाश IIT-JEE संस्थान के अध्यापकों द्वारा प्रदान की गई शानदार कोचिंग को अपने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय दिया है, जिसे दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। JEE एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को NITs, IIITs तथा CFTIs में प्रवेश मिलता है।
यह उनके लिए वाकई एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि इस बार देश भर से 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने JEE एडवांस्ड परीक्षा-2020 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।


