- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू (MIT-WPU) ने की 'हाफीज कॉन्ट्रैक्टर स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर' की शुरुआत; वास्तुकला शिक्षा में स्थापित होगा नया मानदंड
- मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल में 30 टन अनानास की रिकॉर्ड बिक्री, देशभर में मजबूत हुई मेघालय के प्रीमियम अनानास की पहचान
- फंड्सइंडिया ने हासिल किया 30,000 करोड़ रुपये AUM का मुकाम
- Aparshakti Khurana Opens Up About the Emotion Behind Manmohneya: "When the Heart Is Struck with the Right Chord, It Sings Along"
- Tom Cruise on Discovering the Many Layers of Digger with Alejandro G. Iñárritu
मिलन समारोह में चित्तौड़ा महाजन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
हास्य कवि सम्मेलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
इंदौर. श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज पंचमंडल का होली एवं रंगपंचमी मिलन समारोह बिजासन रोड स्थित नृसिंह वाटिका पर कवि सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
पंचमंडल के अध्यक्ष राजेंद्र महाजन एवं सचिव सीए प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर प्रख्यात कवि प्रो. राजीव शर्मा, मुंबई के वाहेगुरू भाटिया, अभिभाषक कमल गुप्ता विश्वबंधु एवं अर्पित महाजन ने अपनी सामयिक रचनाओं से समाजबंधुओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।
मिलन समारोह का शुभारंभ आमंत्रित अतिथि कवियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
इनमें राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा उपजिलाधीश के लिए चयनित दीपाश्री गुप्ता, सहायक कुलसचिव के लिए चयनित सुश्री धीरा गुप्ता, विश्व कीर्तिमान बनाने वाले प्रो. रूपेश कंुभज, स्कूल चलें हम अभियान की रोल माॅडल भूमि आगस्त्य, नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दीक्षा चित्तौड़ा तथा वंशिका एवं वैदेही गुप्ता का समाज की ओर से उनके माता-पिता सहित प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इसके पूर्व समाज की सहयोग साख सहकारी संस्था की मेजबानी में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें डाॅ. गोविंद गुप्ता, डाॅ. गौरव गुप्ता, डाॅ. भुवनेश ऐरन, डाॅ. हर्षल गजेश्वर, डाॅ. प्रियंका गजेश्वर, डाॅ. नीरज गुप्ता सहित पेरामेडिकल टीम द्वारा मधुमेह, रक्तचाप, डेंटल, पैथालाॅजी आदि की जांच कर परामर्श सेवा का समाज के 120 बंधुओं ने लाभ उठाया।
अतिथियों का स्वागत प्रहलाद मेहता, धर्मेन्द्र गुप्ता, सीए महेंद्र हेतावल, दिलीप गुप्ता, गगन वाणी आदि ने किया। संचालन प्रवीण कश्यप ने किया और आभार माना हेमंत हेतावल ने। संलग्न चित्र – श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करते पंचमंडल के पदाधिकारी।


