- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सिनेमा के दिग्गज अमिताभ बच्चन पैन-इंडिया मैग्नम ऑप्स फ़िल्म ‘राधे श्याम’ के लिए बने नैरेटर!
प्रभास द्वारा अभिनीत पैन-इंडिया मैग्नम ऑप्स ‘राधे श्याम’ हर गुजरते दिन के साथ भव्य होती जा रही है। फिल्म के पोस्टर, टीज़र और गानों के जबरदस्त और रिकॉर्ड तोड़ रिसेप्शन के बाद, नवीनतम खबर यह है कि सिनेमा के दिग्गज अमिताभ बच्चन टीम में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह ‘राधे श्याम’ के लिए नैरेटर बन गए हैं।
राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित बहुभाषी प्रेम कहानी 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित है, जिसमें प्रभास एक पाल्म रीडर की भूमिका निभा रहे हैं। इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर शूट किए गए, राधे श्याम को एक मेगा कैनवास पर रखा गया है, जो अत्याधुनिक विसुअल इफ़ेक्ट्स का दावा करती है और साथ ही, इस फ़िल्म में प्रभास व पूजा हेगड़े पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आएंगे।
फिल्म की पहुंच और पैरामाउंट स्केल को देखते हुए, अमिताभ बच्चन अपनी आइकोनिक आवाज़ और स्टारडम के साथ फिल्म में चार चांद लगा देंगे।
इस विकास के बारे में बात करते हुए निर्देशक राधा कृष्ण कुमार कहते हैं, “फिल्म 1970 के दशक में स्थापित है और बड़े पैमाने पर बनाई गई है। ऐसे में, हमें एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जो देश को आदेश दे सके और मिस्टर अमिताभ बच्चन से बेहतर कौन हो सकता है, एक ऐसी आवाज जिसे हर कोई पहचानता है, सम्मान करता है और सबसे महत्वपूर्ण रूप से प्यार करता है। हम उन्हें राधेश्याम के नैरेटर के रूप में शामिल कर के बहुत खुश हैं। ”
यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘राधे श्याम’ गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है और यह फिल्म 11 मार्च, 2022 में रिलीज़ होगी।


