- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रभास की ‘राधे श्याम’ के बाद राजकुमार राव की ‘हिट’ के साथ संगीतकार मनन भारद्वाज
‘राधे श्याम’ के बाद संगीतकार मनन भारद्वाज अपनी पहली सोलो फिल्म ‘हिट’ के साथ हाज़िर हो रहे हैं. इस फिल्म में दर्शकों को राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की सुपरहिट जोड़ी देखने मिलेगी.
टी-सीरीज़ के साथ अपने पहले सुपरहिट सिंगल “तेरी आँखों में” के बाद साऊथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ से संगीतकार मनन भारद्वाज ना सिर्फ लाईमलाईट में आ गए हैं बल्कि बतौर सोलो संगीतकार, राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘हिट’ में अपने संगीत का जादू बिखेरते नज़र आनेवाले हैं.
फिल्म ‘हिट’, सफल तेलुगु कॉप थ्रिलर फिल्म ‘हिट’ का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मनन ने कहा, “मैं टी-सीरिज़ का शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने अपनी एक और बड़ी फिल्म के लिए मुझे और मेरे संगीत पर अपना भरोसा जताया. मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूँ और पूरी कोशिश करूँगा कि अपने दर्शकों को इस फिल्म के ज़रिए कुछ नया दे सकूँ.”
इसी के साथ वैक्सीनेशन और सरकार के दिशा निर्देशों की तारीफ़ करते हुए उन्होंने यह भी कहा, “कोविड-19 के सख्त नियमों और बड़े बड़े तकनीकी अविष्कारों के बीच कुछ समय से हम सभी अपने अपने घरों और स्टूडियो में आराम से बैठकर अपना काम कर रहे हैं. लेकिन मैं न सिर्फ प्रभास की ‘राधे श्याम’ और राजकुमार राव की फिल्म ‘हिट’ के अपने निर्माता निर्देशकों के साथ काम कर रहा हूँ बल्कि अलग अलग शहरों में व्यक्तिगत रूप से उनसे मिल रहा हूँ. और इन सबके लिए मैं वैक्सीनेशन के साथ अन्य सावधानियों का शुक्रगुजार हूँ कि हमारी म्युज़िक सिटिंग्स पहले की तरह हो रही है.”


