- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
नौतपा 2023 को लेकर भ्रम, 25 और 26 मई के दावे, जानिए सच क्या है? क्या कहते हैं विशेषज्ञ
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिष आचार्य , रतन विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट
कब से प्रारंभ हो रहा है नौतपा? बहुत से लोग मानते हैं कि सूर्यदेव 22 मई सोमवार को सुबह 8:16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तभी से नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य 2 जून, शुक्रवार की सुबह 6:40 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। हालांकि कुछ विद्वानों का मानना है कि 25 मई को सूर्य देर रात करीब 4 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। 12 बजे बाद तारीख बदल जाती है यानी तब 26 तारीख रहेगी। इस मान से 26 मई को नौतपा प्रारंभ होगा। आओ जानते हैं कि सच्चाई क्या है।
सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर :- जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करते हैं तो उसकी शुरुआत के 9 दिन को नौतपा कहते हैं क्योंकि इन शुरुआती 9 दिनों में धरती काफी तेज तपती है।
सूर्य कब करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश :- पंचांग और ज्योतिषियों के अनुसार सूर्यदेव 25 मई गुरुवार को रात्रि के करीब 09 बजकर 12 मिनट को प्रवेश करेंगे। यानी पुष्य नक्षत्र के साक्ष में सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग में सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे। इनके प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ होगा।
समुद्र तट पर सूर्य का वास :- ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर तथा वास रजक के यहां, वहीं वाहन सिचाणु रहेगा। अर्थात जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उस समय उनका वास समुद्र तट पर होता है। समुद्र तट पर वास होने से यह माना जाता है कि वर्षा अच्छी होगी। क्योंकि तब समुद्र का जल वाष्प में बदलकर ऊपर जाकर बादल बनता है।
नौतपा में यदि वर्षा नहीं होती है और यह अच्छे से तपता है तो अच्छी वर्षा होती है। ऐसे में फसल के भी अच्छे होने के संकेत मिलते हैं। इस वर्ष नौतपा के दौरान 25 मई 26 मई का दिन सामान्य रहेगा। वही 27, 28, 29, 30 के दिन प्रचंड तेज हवा के साथ गर्मी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आगामी अंतिम 3 दिन 31,1 और 2 को तेज हवा के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।


