- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
जून माह 2023 में ग्रह परिवर्तन : कौन से बड़े ग्रह बदलेंगे अपना घर
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिष आचार्य, रतन विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट

जून 2023 में ग्रह गोचर: गुरु, शनि, राहु और केतु को छोड़कर करीब करीब सभी ग्रह प्रतिमाह राशि परिवर्तन करते हैं। जनवरी में शनि का अप्रैल में गुरु का राशि परिवर्तन हुआ था। आओ जानते हैं कि जून माह 2023 में कौन-कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं और क्या है उनके गोचर भ्रमण का समय।
सूर्य :– सूर्यदेव 15 मई 2023 से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। अब वे 15 जून 2023 की शाम 18:07 बजे तक वृषभ में रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 16 जुलाई 2023 की प्रातः 4:59 बजे चंद्रमा के आधिपत्य वाली कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
चंद्र :- यह ग्रह हर सवा दो दिन में राशि बदलता है।
मंगल :- मंगल ग्रह 10 मई 2023 की दोपहर 13:44 बजे से कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं और अब वे जून को छोड़कर सीधे 1 जुलाई 2023 की प्रातः 1:52 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा।
बुध :- बुध ग्रह इस वर्ष मेष राशि में हैं और 21 अप्रैल को वक्री हो गए थे और इसके बाद 15 मई 2023 को प्रातः 8:30 पर वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी अवस्था में हुए थे। और अब 7 जून 2023 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून को इसी राशि में अस्त होने के बाद बुध ग्रह 24 जून 2023 की दोपहर 12:35 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां वे 8 जुलाई 2023 की दोपहर 12:05 तक रहेंगे और उसके बाद चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करेंगे।
गुरु :- बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश किया था और 27 अप्रैल को वो अस्त अवस्था से निकलकर उदय हुए थे। 28 मार्च को मीन राशि में अस्त हो गए थे। यह ग्रह 4 सितंबर को शाम 4:58 पर वक्री अवस्था में आएंगे और 31 दिसंबर 2023 को प्रातः काल 7:08 पर वक्री अवस्था से बाहर निकलेंगे।
शुक्र :- शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में 2 मई 2023 की दोपहर 13:46 बजे गोचर होगा, जहां यह 30 मई 2023 की शाम 19:39 बजे तक रहने के बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां वे 7 जुलाई 2023 की प्रातः 3:59 बजे तक रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शनि :- शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 जनवरी को यह कुंभ राशि में अस्त हो गया था। अब शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 को हुआ था। शनि ग्रह ने 17 जनवरी 2023 को शाम के समय 5:04 पर कुंभ राशि में प्रवेश किया था। यह ग्रह 17 जून 2023 को रात्रि 10:48 बजे से वक्री हो जाएंगे और 4 नवंबर 2023 को प्रातः काल 8:26 पर एक बार फिर से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
राहु और केतु :- राहु ग्रह 30 अक्टूबर की दोपहर 2:13 बजे अपनी वक्री चाल चलते हुए मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। केतु ग्रह इस दौरान तुला से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा।


