- Ameesha Patel Reveals Fans Made Marriage Albums for Her & Hrithik Roshan After Kaho Naa… Pyaar Hai
- मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
- Shilpa Shirodkar Shares a Priceless Untold Memory of Meeting Amitabh Bachchan for the First Time on the Sets of the Film 'Hum'
- शिल्पा शिरोडकर ने साझा की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात की अनमोल और अनकही याद, फिल्म ‘हम’ के सेट पर
- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!
किस रंग की गाड़ी आपके लिए रहेगी शुभ
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिष आचार्य, रत्न विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट
क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया कि आपका व्हीकल, बाइक, कार या कोई हैवी व्हीकल हमेशा खराब रहता है। आप बार बार उसे ठीक करवाते हैं, उस पर पैसे खर्च करते हैं फिर भी आपका वाहन आपका साथ नहीं देता। ज्योतिष के नजरिए से देखें तो आपको अपनी राशि के अनुसार व्हीकल लेना चाहिए।
अगर यही आपकी समस्या है कि आपके पास फिलहाल जो व्हीकल है वो आपके लिए लकी नहीं है। इस परेशानी का कारण आपके ग्रहों के अनुकूल आपके वाहन का रंग ना होना भी हो सकता है। इसलिए आप इस बार जब नया वाहन खरीदें तो अपनी राशि के अनुकूल रंग को ध्यान में रखते हुए खरीदें ताकि आपका व्हीकल आपके लिए लकी रहे।
मेष- आपके राशि स्वामी मंगल देव के अनुसार लाल या महरून रंग का वाहन आपके लिए फायदेमंद होगा।
वृषभ- अपनी राशि के स्वामी शुक्र देव के अनुसार आपके वाहन का रंग सफेद या सिल्वर होना चाहिए।
मिथुन- हरे या काले रंग की गाड़ी आपकी राशि के लिए अनुकूल रहेगी।
कर्क- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इस राशि वालों के लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग का व्हिकल लाभदायक रहेगा।
सिंह- अपने राशि स्वामी सूर्य के अनुसार सिंह राशि वाले लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन रखें।
कन्या- इस राशि वालों के लिए हरे, काले या स्लेटी रंग की गाड़ीयां रखनी चाहिए।
तुला- तुला राशि वालों के लिए सफेद, चमकीले या सिल्वर रंग की गाड़ीयां लाभदायक होती है।
वृश्चिक- अपनी राशि के अनुसार लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग की गाड़ीयां वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी होती है।
धनु- पीला, क्रीम या सफेद रंग इस राशि वालों के लिए लकी कलर माना गया है इसलिए धनु राशि वाले इस रंग के वाहन खरीदें तो उनको लाभ होगा।
मकर- शनि देव की इस राशि वालों के लिए काले, नीले और भूरे रंग के वाहन भाग्यशाली होते है।
कुंभ – कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना चाहिए।
मीन- इस राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग भाग्यशाली रंग होता है।


