- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कूपर कॉर्पोरेशन और सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी (जापान) ने भारत के पहले CPCB IV+ सर्टिफाइड 10kVA LPG के जेनसेट लॉन्च के लिए साझेदारी की घोषणा की
सतारा: भारत में इंजन, जेनसेट और ट्रैक्टर बनाने वाली एक बड़ी कंपनी, कूपर कॉर्पोरेशन ने जापान की सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है, जो अपने एडवांस्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए पूरी दुनिया में सबसे आगे है। दोनों कंपनियों के बीच की यह साझेदारी काफी मजबूत है, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दशकों के अनुभव, विरासत और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में इनोवेशन को तेजी से आगे बढ़ाने के साझा सपने को साथ जोड़ती है।
आज ‘डेमॉन जेनसेट’ के लॉन्च के साथ औपचारिक तरीके से इस दूरदर्शी साझेदारी की शुरुआत हुई है, जो भारत का पहला CPCB IV+ सर्टिफाइड 10 kVA LPG जेनसेट है। यह जेनसेट बड़े ही कुशल और सस्टेनेबल तरीके से बिजली उत्पादन में एक नई मिसाल कायम करने वाला है, जिसे खास तौर पर कूपर कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया जाएगा। दोनों कंपनियां साथ मिलकर पूरे भारत में इसकी मार्केटिंग करेगी, साथ ही दुनिया के दूसरे देशों में भी इसका निर्यात किया जाएगा। इससे जाहिर होता है कि, दोनों कंपनियां टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने, ऊर्जा की कम खपत और पर्यावरण की हिफाजत करने के इरादे पर अटल हैं।
कूपर सिम्फोनिया जेनसेट के मॉडल CSG-0010L-IN, को भारत में ‘डेमॉन’ नाम से बाज़ार में उतारा जाएगा, जो उस शहर का नाम है जहाँ सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी का हेडक्वार्टर मौजूद है। दूसरी तरफ, इस प्रोडक्ट को जापान के बाज़ार में ‘सतारा’ नाम से पेश किया जाएगा, और यह उस ऐतिहासिक शहर के प्रति सम्मान को दर्शाता है जो एक सदी से भी अधिक समय से कूपर कॉर्पोरेशन का घर रहा है। ये खास जेनसेट, अपने परफॉर्मेंस के मामले में बेमिसाल होने के साथ-साथ बेहद किफ़ायती और भरोसेमंद भी है। इसके अलावा, अपने कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट, चलाने के बेहद कम खर्च और रखरखाव भी आसानी जैसी खूबियों की वजह से यह पारंपरिक डीज़ल जेनसेट और ग्रिड पावर की तुलना में काफी बेहतर और किफ़ायती विकल्प बनकर सामने आता है। LPG एक स्वच्छ और सस्टेनेबल ईंधन है, जिससे चलने वाला डेमॉन जेनसेट पर्यावरण पर कम-से-कम असर डालता है और अपनी पूरी क्षमता से काम करता है।
कूपर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री फ़र्रोख एन. कूपर ने इस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के बारे में अपना विज़न बताते हुए कहा, “सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी के साथ हमारी यह साझेदारी, ऊर्जा के क्षेत्र में स्वच्छ और स्मार्ट सॉल्यूशंस को नया रूप देने के इरादे से उठाया गया कदम है। डेमॉन जेनसेट इस बात पर हमारे यकीन को दर्शाता है कि, सही मायने में प्रगति साथ मिलकर ही संभव है, जिसमें जापान की सटीकता और भारत की इंजीनियरिंग एक मक़सद के साथ जुड़ती है। CPCB IV+ के नियमों के अनुरूप तैयार किए गए, और ज़्यादा कुशल LPG जेनसेट के ज़रिये हम लोगों को बिजली के किफ़ायती और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस को अपनाने में मदद करना चाहते हैं, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा हो और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना पड़े।”
सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड के सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम सेल्स डिपार्टमेंट के जनरल मैनेजर और कंपनी के प्रवक्ता, माकोतो साइतो ने कहा, “कूपर कॉर्पोरेशन के साथ हमारी इस साझेदारी से जाहिर है कि, दुनिया भर में बिजली के बहुत अधिक कुशल और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना ही दोनों कंपनियों का विज़न है। डेमॉन जेनसेट जापान की सटीक इंजीनियरिंग को मैन्युफैक्चरिंग में भारत की काबिलियत के साथ जोड़ता है, जिससे तैयार होने वाला प्रोडक्ट पूरी दुनिया की हर कसौटी पर खरा उतरता है। इस साझेदारी के ज़रिये हमने स्वच्छ ऊर्जा को और अधिक सुलभ बनाने के साथ-साथ आने वाले कल को हरा-भरा बनाए रखने के लिए कदम उठाया है, जो हमारे लिए गौरव की बात है।”
डैमोन जेनसेट बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाला बिल्कुल नया 10 kVA LPG जेनसेट है, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड IV+ (CPCB IV+) के नियमों का पूरी तरह से पालन करता है। CPCB IV+ को भारत में एमिशन स्टैंडर्ड्स के लिहाज से सबसे सख्त नियम माना जाता है, जिनका मक़सद वायु प्रदूषण को कम करना और सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस को बढ़ावा देना है। पर्यावरण की हिफाजत, ईंधन के कुशल उपयोग और आधुनिक इंजीनियरिंग में एक नई मिसाल कायम करने वाले इस जेनसेट में कूपर के स्वदेशी रूप से विकसित लीन-बर्न गैस इंजन लगाया गया है, जिसे यूके के रिकार्डो के साथ मिलकर डिज़ाइन किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक इंजन मैनेजमेंट सिस्टम, आइसोक्रोनस गवर्निंग और एक कॉम्पैक्ट V-ट्विन 2-सिलेंडर इंजन वाला ये जेनसेट काफी हल्का और कम जगह लेने वाला है। बेहद कम एमिशन वाला ये जेनसेट चलाने पर कम शोर करता है, और इसकी पावर डेंसिटी भी काफी अधिक है। इन्हीं खूबियों की वजह से, यह शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई तरह के उपयोगों के लिए सबसे बेहतर है, जिसमें माइक्रोग्रिड, शैक्षणिक संस्थान, रिटेल एवं इंडस्ट्रियल सेटअप शामिल हैं।
इस अहम साझेदारी के बाद, कूपर कॉर्पोरेशन महाराष्ट्र के सतारा में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली अपनी फैसिलिटी में इस जेनसेट का निर्माण करेगा। दोनों साझेदार साथ मिलकर देश और दुनिया के बाजारों में डेमॉन जेनसेट की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करेंगे, जिसमें एशिया, अफ्रीका और मध्य-पूर्व के देशों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इंजीनियरिंग में सौ साल से भी ज़्यादा की विशेषज्ञता वाली कंपनी, सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी को पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी जानकारी है, साथ ही दुनिया के बाज़ारों में भी इसकी पैठ काफी मज़बूत है। इस साझेदारी के ज़रिये, दुनिया में सबसे बेहतर और ऐसे क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की दोनों कंपनियों की क्षमता और बढ़ जाती है, जो तेज़ी से बदल रहे सस्टेनेबल भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम है।


