- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोस्मो फर्स्ट इन्दौर में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प
फिल्म के ये आधुनिक समाधान दिवाली के दौरान त्योहारों के साइनबोर्ड, रिटेल डिस्प्ले और प्रचार अभियानों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं
इन्दौर, 31 अक्टूबर, 2026: कोस्मो फर्स्ट, अपने कोस्मो फिल्म्स बिज़नेस के माध्यम से, इन्दौर में लेकर आए हैं ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स- जो व्यवसायों, प्रिंटरों और साइनबोर्ड निर्माताओं को पारंपरिक पीवीसी-आधारित ग्राफिक फिल्मों का पीवीसी-मुक्त विकल्प प्रदान करती हैं। विज़ुअल अपील और मटीलियल इनोवेशन के संयोजन से डिज़ाइन किया गया यह प्रोडक्ट ऐसे ब्रांडिंग समाधानों की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करता है, जो गुणवत्ता और प्रत्यास्थता के साथ ग्राफिक्स के ज़िम्मेदार विकल्प प्रदान करें।
पॉलीप्रोपाइलीन (बीओपीपी) से निर्मित, कोस्मो ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स 100 फीसदी पीवीसी-रहित, थैलेट-रहित और हैलोजन-रहित हैं। पारंपरिक पीवीसी-आधारित ग्राफिक फिल्मों की तुलना में, ये एक अलग मटीरियल कम्पोज़िशन और लाईटवेट कंस्ट्रक्शन से बनाए गए हैं, जिससे हैंडलिंग और इंस्टॉलेशन आसान हो जाता है। ये फिल्में सॉल्वेंट, इको-सॉल्वेंट, यूवी और एचपी लेटेक्स प्रिंटिंग तकनीकों का सपोर्ट करती हैं, जिससे स्पष्ट ग्राफिक्स और वाइब्रेन्ट रंग मिलते हैं। ये फिल्में ग्लॉस और मैट फिनिश में क्लियर और ग्रे एडहेसिव विकल्पों में उपलब्ध हैं, तथा व्यवसायों की विभिन्न ब्रांडिंग और डिस्प्ले संबंधी ज़रूरतों को पूरा करती हैं। रीसायक्लेबल होने के कारण से सस्टेनेबिलिटी को भी बढ़ावा देती हैं।
दिवाली के सीज़न को देखते हुए यह नया प्रोडक्ट खासतौर पर प्रासंगिक हो जाता है जब रिटेलर, शोरूम, रेस्तरां और अन्य व्यवसाय ग्राहकों को लुभाने के लिए फेस्टिव साइनबोर्ड और प्रमोशनल डिस्प्ले में निवेश करते हैं। ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स का उपयोग दुकान के साइनबोर्ड, विंडो ग्राफिक्स, स्टोर की सजावट, पॉइंट-ऑफ-सेल डिस्प्ले और प्रमोशनल पैनल के लिए किया जा सकता है। ऐसे में यह त्योहारों के दौरान विज़ुअल कम्युनिकेशन के लिए पारंपरिक पीवीसी-आधारित मटीरियल का अच्छा विकल्प है। इस सीज़न के अलावा भी इन फिल्मों का उपयोग रिटेल ब्रांडिंग, इवेंट ग्राफिक्स और प्रमोशन के अन्य ऐप्लीकेशन्स में भी किया जा सकता है, बशर्ते कि वे कथित इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हों।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, कोस्मो फिल्म्स के ग्लोबल बिजनेस हेड, श्री कुलभूषण मलिक ने कहा, “आजकल व्यवसाय केवल ब्रांडिंग मटीरियल के विज़ुअल अपील के दायरे से बढ़कर, इसकी बनावट, कार्यक्षमता और सस्टेनेबिलिटी को भी ध्यान में रखते हैं। ‘ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स’ के साथ, हम मार्केट में एक नया और पीवीसी-रहित विकल्प ला रहे हैं, जो प्रिंट की बेहतरीन गुणवत्ता, लाईटवेट में कई फिनिश के विकल्प पेश करता है। इस समय ज़्यादातर व्यवसाय दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं, ऐसे में वे विज़ुअल अपील के साथ कोई समझौता किए बिना त्योहारों के दौरान प्रमोशन के लिए नए-नए विकल्प आज़माना चाहते हैं।’’
‘ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स’ के माध्यम से, कोस्मो फर्स्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नए और इनोवेटिव समाधान विकसित करने पर लगातार ध्यान दे रहा है। प्रिंट के बेहतरीन परफोर्मेन्स, इस्तेमाल में प्रत्यास्थता और पीवीसी- रहित संरचना के संयोजन द्वारा कंपनी का लक्ष्य प्रिंटर्स, साइनेज निर्माताओं और ब्रांड्स को ऐसा विकल्प प्रदान करना है, जो उनके सीज़नल कैंपेन और रोज़मर्रा की ब्रांडिंग जरूरतों के लिए जिम्मेदार विजुअल कम्युनिकेशन प्रदान करें।


