- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डाबर रियल ने ‘रियल ग्रीटिंग्स’ दिवाली गिफ्ट कलेक्शन लॉन्च किया
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, 2026: दिवाली के अवसर पर, जब घर रोशनी से जगमगा उठते हैं और परिवार एक साथ मिलकर खुशियों का उत्सव मनाते हैं, तब डाबर इंडिया लिमिटेड का प्रमुख जूस एवं पेय पदार्थ ब्रांड रियल फ्रूट जूसेज़ एंड बेवरेजेज़ अपने विशेष ‘रियल ग्रीटिंग्स’ दिवाली गिफ्ट कलेक्शन के साथ त्योहार में सेहत और ताजगी का नया रंग भर रहा है। फलों की अच्छाई से भरपूर यह विशेष गिफ्ट रेंज उपभोक्ताओं को अपने प्रियजनों तक स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं पहुंचाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है।
₹100 से ₹520 तक की कीमत वाले ये विशेष रूप से तैयार किए गए गिफ्ट पैक उपभोक्ताओं को अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और प्रियजनों के साथ दिवाली की खुशियाँ साझा करने का एक आकर्षक और सुविधाजनक अवसर प्रदान करते हैं। ‘रियल ग्रीटिंग्स’ दिवाली गिफ्ट कलेक्शन में रियल के लोकप्रिय फलों के पेयों को आकर्षक पैकेजिंग के साथ पेश किया गया है, जो त्योहारी शुभकामनाओं को और भी खास बनाता है। यह कलेक्शन पारंपरिक उपहारों का एक स्वास्थ्यवर्धक और ताजगी से भरपूर विकल्प है, जो फलों की अच्छाई के साथ रिश्तों की मिठास भी बढ़ाता है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग, श्री मयंक कुमार ने कहा, “दिवाली खुशियाँ बाँटने, अपनों के साथ समय बिताने और साथ मिलकर उत्सव मनाने का पर्व है। उपहारों का आदान-प्रदान इस त्योहार की एक महत्वपूर्ण परंपरा है और आज के उपभोक्ता ऐसे विकल्पों की तलाश में हैं जो केवल एक उपहार न होकर अपनी भावनाओं और शुभकामनाओं को भी व्यक्त कर सकें। ‘रियल ग्रीटिंग्स’ दिवाली गिफ्ट कलेक्शन के माध्यम से हम त्योहारी उपहारों में सेहत और ताजगी का एक नया आयाम जोड़ना चाहते हैं। फलों की अच्छाई और रियल के बेहतरीन स्वाद से भरपूर ये गिफ्ट पैक अपनों तक स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि का संदेश पहुँचाने का एक शानदार माध्यम हैं। हमें विश्वास है कि यह कलेक्शन उपभोक्ताओं की दिवाली को और भी खास बनाएगा।”
अपने विशेष त्योहारी उपभोक्ता संपर्क अभियान के तहत, डाबर रियल देश के विभिन्न शहरों में सूचना स्टॉल भी स्थापित करेगा। इन स्टॉल्स पर 250 से अधिक प्रमोटर उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे और उन्हें रियल के विभिन्न उत्पादों तथा विशेष गिफ्ट कलेक्शन के बारे में जानकारी देंगे। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्यवर्धक उपहार विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा त्योहार की खुशियों को सार्थक तरीके से साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
डाबर इंडिया लिमिटेड की जीएम-मार्केटिंग (फूड्स), सुश्री मोनिशा प्रशर ने कहा, “रियल में हमारा मानना है कि सबसे अच्छा उपहार वही होता है, जो अपने प्रियजनों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आए। भले ही समय के साथ उपहार देने के तरीके बदल गए हों, लेकिन खुशियाँ और शुभकामनाएँ साझा करने की भावना आज भी उतनी ही मजबूत है। ‘रियल ग्रीटिंग्स’ दिवाली गिफ्ट कलेक्शन के माध्यम से हम उपभोक्ताओं को उपहारों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करा रहे हैं। फलों की अच्छाई और उपभोक्ताओं के पसंदीदा स्वाद को एक साथ जोड़कर हम उनके उपहारों को और अधिक सार्थक बनाना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि यह कलेक्शन दिवाली के उत्सव में नई ताजगी जोड़ेगा और स्वस्थ एवं खुशहाल त्योहार मनाने के संदेश को आगे बढ़ाएगा।”
रियल दिवाली ग्रीटिंग्स गिफ्ट कलेक्शन में शामिल हैं: बकेट पैक, विटामिन बूस्ट पैक, बुक पैक, हेक्सागन पैक, जूट बैग, प्रीमियम पैक, पीवीसी बैग, फैमिली पैक, हैंडल पैक, बॉक्स पैक, ब्रेड बॉक्स, मिनी पैक, कूलर्स गिफ्ट पैक और कोकोनट वॉटर पैक।


