- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डालमिया सीमेंट जीआरआईएचए से ग्रीन एक्रेडिटेशन पाने वाला भारत का पहला सीमेंट उत्पादक बना
ग्रीन एक्रेडिटेशन ने उद्योग को कार्बन-रहित बनाने में डालमिया सीमेंट की अग्रणी भूमिका का सम्मान किया
नई दिल्ली, अक्टूबर 2021: डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, भारत की अग्रणी सीमेंट कंपनी और डालमिया भारत लिमिटेड की अनुषंगी,भारत की पहली सीमेंट कंपनी बन गई है, जिसे ग्रीन प्रोडक्ट रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट (जीआरआईएचए) से ग्रीन एक्रेडिटेशन मिला है। जीआरआईएचए भारत में ग्रीन बिल्डिंग्स के लिये नेशनल रेटिंग सिस्टम है, जिसकी स्थापना द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टिट्यूट (टीईआरआई) और भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूवेबल एनर्जी (एमएनआरई) ने मिलकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये की थी।
डालमिया सीमेंट भारत की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी और सीमेंट के हरित उत्पादन में अग्रणी है। सीमेंट की इस प्रमुख कंपनी को इसके ब्लेंडेड सीमेंट के लिये जीआरआईएचए ग्रीन कैटालॉग में तीन कैटेगरीज के तहत ग्रीन सूची में रखा गया है- जीआरआईएचए वी.3 क्राइटेरियन:15, जीआरआईएचए वी.2015 क्राइटेरियन:19, जीआरआईएचए वी.2019 क्राइटेरियन 19 और 21 और एसवीएजीआरआईएचए क्राइटेरियन:11।
इस प्रतिष्ठित प्रमाणन पर अपनी बात रखते हुए, श्री संजय वली, सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड- सेल्स, मार्केटिंग एवं लॉजिस्टिक्स, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, ने कहा, “जीआरआईएचए से यह ग्रीन एक्रेडिटेशन पाने वाली भारत की पहली सीमेंट कंपनी बनना बड़े गर्व की बात है। हम इसे सकारात्मक पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव निर्मित करने और अपनी बिजनेस फिलोसॉफी ‘क्लीन एंड ग्रीन इज प्रॉफिटेबल एंड सस्टेनेबल’ को आगे बढ़ाने के अपने सफर में एक बड़ा कदम मानते हैं। हम आदर्श स्थापित करना और कार्बन को कम करने तथा ग्रे से ग्रीन की ओर बढ़ने में स्थायित्वपूर्ण पद्धतियों की व्यावसायिक प्रासंगिकता पर रोशनी डालना जारी रखेंगे।‘’
डालमिया सीमेंट के ब्लेंडेड सीमेंट प्रोडक्ट्स ‘कम्पोजिट सीमेंट (सीसी), ‘पोर्टलैण्ड पोज़ोलाना सीमेंट (पीपीसी)’ और ‘पोर्टलैण्ड स्लैग सीमेंट (पीएससी)’ का जीआरआईएचए काउंसिल ने मूल्यांकन किया था और फिर सस्टेनेबल बिल्डिंग मटेरियल्स के अंतर्गत जीआरआईएचए ग्रीन कैटालॉग में ग्रीन प्रोडक्ट के तौर पर सूचीबद्ध किया। इस सूची में डालमिया सीमेंट के ब्राण्ड्स डालमिया डीएसपी सीमेंट, डालमिया सीमेंट, डालमिया इंफ्रा प्रो, कोणार्क सीमेंट, डालमिया इंफ्राग्रीन और डालमिया इंस्टा प्रो को कवर किया गया है।
डालमिया सीमेंट वर्ष 2014 तक कार्बन निगेटिव बनने के लिये प्रतिबद्ध है। उसे हाल ही में कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था में संक्रमण के लिये व्यवसाय की तैयारी पर सीडीपी द्वारा ग्लोबल सीमेंट सेक्टर में नंबर 1 रैंक किया गया था।


