- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रिश्तों से नहीं दीवानगी से जुड़ेंगे ‘डांस दीवाने’: कलर्स डांस महोत्सव का एक और ब्लॉकबस्टर सीज़न वापस लेकर आया है
विजयी वापसी करते हुए, यह डांस महोत्सव जज के रूप में माधुरी दीक्षित नेने और सुनील शेट्टी और होस्ट के रूप में भारती सिंह के साथ, 2024 में मनोरंजन के स्तर को बढ़ाने का वादा करता है ~
ड्रीम्स वॉल्ट मीडिया द्वारा निर्मित, ‘डांस दीवाने’ स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन, का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा, जिसके बाद यह शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा ~
जनवरी, 2024: डांस के उल्लासपूर्ण ब्रह्मांड में, महानता को बस मूव्स से नहीं मापा जाता है, यह डांस के प्रति रोमांचक दीवानगी से जगमगाती है। ‘बिग बॉस’ के अभूतपूर्व सीज़न के बाद, कलर्स अब डांस के प्रति जुनून का जश्न मना रहा है, और यह 3 फरवरी 2024 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी ‘डांस दीवाने’ को वापस लाएगा। पिछले सीज़न में विभिन्न डांस फॉर्म्स को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने और ‘अब हर एज को मिलेगा स्टेज’ मंत्र के साथ अपनी समावेशिता का समर्थन करने के बाद, यह सीज़न अल्टीमेट डांस दीवाने के प्रतिष्ठित खिताब हेतु प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन पीढ़ियों की नई प्रतिभाओं का स्वागत करता है। सदाबहार माधुरी दीक्षित नेने इस सीज़न में जज के सिंहासन पर फिर से आसीन होंगी, साथ ही एक नया और रोमांचक ट्विस्ट जोड़ते हुए, बॉलीवुड के प्रिय अन्ना, सुनील शेट्टी ने जजों के पैनल में अपनी शुरुआत करते हुए, शो में नया आयाम जोड़ेंगे। यह मंच और भी अधिक जीवंत होने वाला है क्योंकि देश की पसंदीदा लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस डांस महोत्सव में करिश्माई मेज़बान की भूमिका निभाएंगी।
‘आपके परिवार से हमारे परिवार तक’ के सिद्धांत के साथ, यह प्रतिष्ठित डांस फ्लोर कला के लिए अपनी दीवानगी से बंधे भारत की पहली डांस फैमिली का निर्माण करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए तैयार है। इस डांस उत्सव के जज न केवल डांस परिवारों की विवेचना करेंगे बल्कि उनके जैविक संबंधों के बजाय उनकी प्रतिभा के आधार पर यह परिवार बनाएंगे। तीन पीढ़ियों के कलाकारों को एक असाधारण अवसर देते हुए, यह सीज़न ग्रैंडपैरेंट्स, जीवंत अंकल, आंट, चंचल बच्चों, केयरिंग पैरेंट्स, और उत्साही भतीजियों और भतीजों को एक शानदार मंच पर साथ लाएगा। इस बड़े खुशहाल भारतीय परिवार के सदस्य हर उम्र समूह के प्रतिभागी हैं जिनमें खून का ही नहीं बल्कि अपनी डांस के प्रति जुनूनू का संबंध है। उम्र और शैली-संबंधी सीमाओं से मुक्त होकर, यह सबसे बड़ा डांस बैटल प्रतियोगियों को अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ डांस के प्रति अपने जुनून को बढ़ाने की चुनौती देता है। ड्रीम्स वॉल्ट मीडिया द्वारा निर्मित, ‘डांस दीवाने स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन’ का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा और हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।
कलर्स हिंदी और रीजनल, वायाकॉम18 के अध्यक्ष आलोक जैन कहते हैं, “कलर्स में, हम फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो की विविध प्रकार की पेशकशों के साथ अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन का स्तर बढ़ाने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस की भारी सफलता के बाद, हमें उम्मीद है कि हम अपने घरेलू डांस रियलिटी शो, डांस दीवाने को वापस लाकर यह मज़ेदार सिलसिला जारी रखेंगे। हितकारी मनोरंजन देना कलर्स का लोकाचार रहा है, और इस पर खरा उतरते हुए, डांस दीवाने हर उम्र समूह की भारतीय प्रतिभा को उजागर करता है। हम शो में जज के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का फिर से स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं, और बहुमुखी अभिनेता सुनील शेट्टी भी जजों के पैनल में किसी सरप्राइज़ पैकेज की तरह शामिल हुए हैं। यह डायनेमिक जोड़ी प्रतिभा, जुनून और विरासत का एक अनूठा संगम है, जो ‘डांस दीवाने’ को इस शैली में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”
माधुरी दीक्षित नेने कहती हैं, “डांस दीवाने के लिए जज की सीट पर लौटना किसी नियमित परंपरा का अनुसरण करने जैसा लगता है। यह शानदार मंच समावेशिता का मेल्टिंग पॉट है, जहां अलग—अलग पीढ़ियों से आने वाले, हर उम्र के डांसर्स साथ मिलकर डांस की कला को सेलिब्रेट करते हैं। वर्षों से, मैंने कई डांसर्स का मार्गदर्शन किया है, लेकिन इस सीज़न में पहली बार मैं कला के प्रति अपने बेलगाम जुनून से एकजुट हुए डांस परिवारों का हिस्सा बनूंगी। मैं रोमांचित हूं और सुनील शेट्टी के साथ इस सीज़न को को-जज करने के लिए उत्सुक हूं, जो मंच पर अपनी कुशलता और मस्ती का संचार करने के साथ ही अनूठा तालमेल लाने के लिए प्रसिद्ध हैं।”
सुनील शेट्टी कहते हैं, “मैं शो की अनुभवी जज और डांस की रानी माधुरी दीक्षित नेने के साथ पहली बार जज के रूप में डांस दीवाने का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। माधुरी और मुझे यकीन है कि इस सीज़न की दीवानगी सबकी धड़कन जीत लेगी। हर डांसर के साथ इस मंच पर आने वाली प्रेरक यात्रा को देखना रोमांचक होगा। इस विविधतापूर्ण डांस यूनिवर्स में, मैं न केवल कोरियोग्राफ़ी कौशल बल्कि हर परफॉर्मेंस को खास बनाने वाले जुनून, रचनात्मकता और मानस का जश्न मनाना चाहता हूं। मैं हर उम्र के डांसर्स को अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने, अपनी कलात्मकता में विश्वास करने, और कलाकार के रूप में बेहतर बनने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए यहां आया हूं। डांस की दीवानगी मैं भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, और ये डांस की यूनिक फैमिली तुम भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा।”
तीन पीढ़ियों के डांसर्स को ‘डांस दीवाने’ स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन पर डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए देखें, जिसका प्रीमियर 3 फरवरी को होगा, और फिर यह शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।


