- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिश टीवी इंडिया ने माइ डिशटीवी एप पर ‘स्कैन टू हेल्प’ फीचर प्रस्तुत किया
डिश-अ-थॉन 2020 की रनर-अप टीम के दिमाग की उपज
जनवरी, 2021 : टेलीविजन देखने का बाधारहित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के अपने उद्देश्य पर खरा उतरते हुए भारत की अग्रणी डीटीएच कंपनी, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने अपने डिश टीवी सब्सक्राइबर्स के लिये एक नया ‘स्कैन टू हेल्प’ फीचर लॉन्च किया है।
डिश-अ-थान 2020 की फर्स्ट रनर-अप टीम (जो आतंरिक टीम, यानी टीम डिशटीवी है) द्वारा निष्पादित और परिकल्पित ‘स्कैन टू हेल्प’ फीचर माइ डिशटीवी ऐप पर उपलब्ध है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से चलती है और आसान समझ के लिये हिन्दी और अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करती है।
इस फीचर के साथ, कंपनी का लक्ष्य सेट-टॉप बॉक्स पर किसी तकनीकी त्रुटि के मामले में सभी मौजूदा और नये सब्सक्राइबर्स को स्वयं-सहायता के लिये समर्थ बनाना है। इसके अलावा, यह नया फीचर उच्च सी-सैट पाने, डिश टीवी के कॉल सेंटर में कॉल्स की संख्या कम करने और क्रॉस-सेल के अवसर में भी मदद करता है।
सब्सक्राइबर्स एरर प्लेट को स्कैन करके स्वयं-सहायता की यात्रा बाधारहित तरीके से शुरू कर सकते हैं और वह आटोमेटिक तरीके से अकाउंट स्टेटस और करंट सब्सक्रिप्शन पर अपडेट साझा करेगा। ब्राडकास्टिंग सेंटर पर मौसम की खराब स्थिति के मामले में, वह सब्सक्राइबर की लोकेलिटी में मौसम की स्थिति का अपडेट लेगा और तकनीकी समस्या दूर करेगा। यह ऐप इस यात्रा में ‘सर्विस टिकट’ प्राप्त करने का विकल्प भी प्रदान करेगा।
नये फीचर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और ग्रुप सीईओ, श्री अनिल दुआ ने कहा कि, ‘‘डिश टीवी इंडिया अपने ग्राहकों को बेजोड़ सेवा और टीवी देखने का अनुभव प्रदान करने के लिये अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में लगातार निवेश कर रहा है। इस डिजिटल युग में, ग्राहक-संतुष्टि अर्जित करने के लिये टेक्नोलॉजी-संचालित समाधान और पेशकशें सबसे महत्वपूर्ण हैं और यह नया एआई-इनैबल्ड टेक फीचर उसी दिशा में एक कदम है।
यह तथ्य इस फीचर को बहुत खास बनाता है कि इसका आइडिया डिश-अ-थान 2020 की शीर्ष 3 विजेता टीमों में से एक ने दिया था। यह एक इन-हाउस टीम, टीम डिशटीवी थी और उन्होंने इस आइडिया से समाधान बनाने और निष्पादन पूर्ण करने के लिये इसे आगे बढ़ाया। ‘स्कैन टू हेल्प’ जैसे नये फीचर्स एम एंड ई/ब्राडकास्टिंग उद्योग के भविष्य को पुनः परिभाषित करने और आकार देने के लिये तैयार हैं।’’
‘डिश-अ-थान 2020’ में देशभर के लोगों ने भाग लिया था और 1500 से ज्यादा युवा और होनहार टेक्नोलॉजी-प्रेमी लोगों और 949 टीमों ने एंट्री लेकर अपनी सर्वश्रेष्ठ तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया था।


