- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
मिस्टर बजाज के रूप में करण की एंट्री देखने के लिए दिव्यंका त्रिपाठी हैं उत्साहित
करण पटेल, स्टार प्लस के चर्चित शो ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभाने के बाद एक घरेलू नाम बन गए थे, ऐसे में दर्शकों के पसंदीदा एक्टर करण अब ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ शो में मिस्टर बजाज की अहम भूमिका में नज़र आएँगे।
हाल ही में उनका पहला लुक सामने आया था, जिसे देख इंटरनेट पर सक्रीय उनके फैन्स खुदको उनकी तारीफ किए बिना रोक नहीं पाए। करण पटेल इस शो में मिस्टर बजाज के आइकॉनिक किरदार के रूप में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ऐसे में ये है मोहब्बतें’ शो में उनकी सह-कलाकार दिव्यंका त्रिपाठी ने उनकी इस नई शुरुआत पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की।
दिव्यंका ने कहा “मिस्टर बजाज के नए अवतार में करण को देखकर मैं उन्हें उस किरदार में देखने का पूरी उत्सुकता से इंतज़ार कर रही हूँ। उनके साथ 6 साल काम करने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने के बाद, मुझे यकीन है कि वह इस किरदार को बखूबी निभाएंगे।
मेरे लिए, रमन भल्ला हमेशा मेरे पसंदीदा हैं, लेकिन मैं करण को मिस्टर बजाज के रूप में देखने के लिए उत्सुक हूँ और मुझे विश्वास है कि वह इस किरदार को एक नया औरा देंगे। मुझे उन्हें स्क्रीन पर मिस्टर बजाज के रूप में देखने का उत्सुकता से इंतज़ार है।“
उन्होंने आगे कहा, “मुझे अभी भी याद है कि उनके साथ शूटिंग के दौरान वह हर किसी की लाइन्स और डायलॉग्स को याद रखते थे। वह आने वाले सभी सीन्स के लिए पहले से तैयार रहा करते थे। अब उन्हें मिस्टर बजाज की भूमिका में देखने के लिए मुझे उन पर गर्व है और उन्हें शुभकामनाएं देती हूँ।
करण वह व्यक्ति नहीं है जो स्क्रिप्ट को फॉलो करते हैं, बल्कि वह सीन सीन को और इम्प्रूवाइज करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो उनके को एक्टर के रूप में कोई और नहीं करता। मैं और कुछ पंक्तियाँ जोड़ते हुए कहना चाहूंगी, करण वो नहीं करता जो स्क्रिप्ट में है लिखा है, लेकिन जो करण करता है वो और कोई नहीं कर सकता। “
लम्बे समय तक उनकी को-स्टार होने के नाते दिव्यंका भला उन्हें शुभकामनाएं न दें यह भला कैसे हो सकता है इतना ही नहीं हम भी उन्हें मिस्टर बजाज के किरदार में देखने के लिए भी उत्सुक हैं ।


