- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
डॉक्टर्स ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया
इंदौर सराफा के स्वाद ने बरसो बाद मिलन की मिठास को और भी खास कर दिया
एमजीएम मेडिकल कॉलेज बैच 1993 का सिल्वर जुबली रियूनियन
इंदौर. कॉलेज लाइफ हर किसी की जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है, लेकिन बात अगर मेडिकल स्टूडेंट्स की हो तो उनके पांच साल अलग ही होते हैं। कुछ ऐसी यादों और बातों के साथ हाल ही में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सिल्वर जुबली बैच की रियूनियन पार्टी आयोजित की गई। इस रियूनियन में देश-विदेश में अलग-अलग जगह काम कर रहे 1993 बैच के करीब115 डॉक्टर्स अपनी फैमिली के साथ इंदौर में एकत्र हुए और 25 साल पुरानी यादें ताजा की।
कॉलेज में दाखिल होते ही ये सभी लोग मानो टाइम मशीन में बैठकर 1993 के उस दौर में चले गए, जहां आज की तरह बेशक उनके पास नाम नहीं था लेकिन आंखों में सपने जरूर थे। इस मौके पर डॉक्टर्स पुराने लेक्चर हॉल में अपने अध्यापकों के साथ क्लास में बैठ कर अपने पुराने दिनों को जी भर के फिर से जी रहे थे।
1993 बैच एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट रहे वेट लॉस स्पेशलिस्ट, डॉ. विशाल जैन ने बताया कि 25 सालों बाद दोस्तों की याद और सराफा के स्वाद ने सात समंदर पार और देश के कई राज्यों से करीब 115 डॉक्टर्स को इंदौर आने पर मजबूर कर दिया। पुराने मित्रों ने अपने परिवार सहित सराफा फूड का लुत्फ उठाया। यूके से आए डॉ. ललित साखी ने बताया कि वो इस स्वाद को वहां मिस करते हैं और जब भी इंदौर आते हैं सराफा जरूर जाते हैं। दिल्ली के डॉ. अमित एंव डॉ. वत्स ने बताया कि वे कैसे देर रात तक यहां खाने आते थे और होस्टल वॉर्डन की सजा से बचने के लिए दीवार फांद कर अपने रूम में जाते थे।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 1993 बैच के स्टूडेंट्स का सिल्वर जुबली कार्यक्रम दो दिन क्रिसेंट रिसोर्ट में हुआ, जहाँ डॉ. हिमांशु, डॉ. गजेंद्र और डॉ. शेखावत ने सभी के लिए फन फूड एक्टिविटी का आयोजन किया और डॉ. अविनाश बेंजामिन ने बच्चों और सभी दोस्तों को गेम्स में मशगूल किया। डॉ. राकेश अग्रवाल ने सभी के लिए इंदौरी नाश्ता पोहा जलेबी और खाने का विशेष इंतजाम किया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित गुरु सम्मान कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति, डॉ. अमरजीत, डॉ. विश्वकीर्ती एवं डॉ. नितिका ने किया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ. आशीष और डॉ. नेहा चावला ने कहा कि हम आज इस मुकाम पर अपने टीचर्स के बदौलत ही पहुंचे हैं।
इस रीयूनियन के मौके पर रेड एंड ब्लैक थीम पार्टी, हवाईयन पूल पार्टी और साथ ही केवल बैच मेट्स के लिए एक खास भड़ास पार्टी का इंतजाम किया गया, जहाँ मुंबई के हार्ट सर्जन डॉ. प्रशांत,उज्जैन के डॉ. जगदीश और डॉ. ऋषि दीवान के पूराने किस्सों ने सभी को हँसा-हँसा कर लोटपोट कर दिया। रेड एंड ब्लैक थीम पार्टी में डॉक्टरों व उनके परिजनों ने प्रस्तुतियां दी।
बिदाई की बेला में गुजरात से आई डॉ. पुष्पा के गाए गाने ने सभी की आंखों में नमी ला दी और फिर जल्दी मिलने के वादे के साथ सभी ने गले मिलकर एक दूसरे से विदा ली।


