- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
डॉ. एके द्विवेदी, तीसरी बार, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) की वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य मनोनीत
इंदौर। स्वास्थ्य के चित्र में निरंतर बेहतर सेवाकार्य कर रहे इंदौर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए के. द्विवेदी को केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार की वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड का लगातार तीसरी बार सदस्य मनोनीत किया गया है। यह जानकारी केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद के डायरेक्टर जनरल डॉ सुभाष कौशिक ने पत्र द्वारा दी। उन्होंने बताया कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण समिति में डॉ. द्विवेदी का वर्तमान कार्यकाल पुनः 3 वर्ष का होगा और उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से प्रारंभ हो जाएंगी।
सांसद ने दी बधाई
सी सी आर एच आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के लगातार तीसरी बार सदस्य मनोनीत किए जाने पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने डॉ. द्विवेदी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस समिति की महत्ता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें समूचे देश के महज 10 वरिष्ठ चिकित्सकों को ही स्थान प्रदान किया गया है और डॉक्टर द्विवेदी इस समिति में शामिल मध्य प्रदेश के इकलौते प्रतिनिधि हैं। उल्लेखनीय है कि इस समिति की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. वी.के. गुप्ता कर रहे हैं और इसके सदस्यों में डॉ. द्विवेदी के अलावा डॉ. एन. राधा (केरल), डॉ. आलोक पारिख (आगरा), डॉ. संगीता दुग्गल (दिल्ली), डॉ. रथिन चक्रवर्ती (बंगाल), डॉ. कजंकशा घोष (मुंबई), डॉ. एम. नारा सिंह (मणिपुर), डॉ. हर्ष निगम (कानपुर) और डॉक्टर जसवंत पाटिल (महाराष्ट्र) से शामिल हैं। बोर्ड के सचिव, केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक जी हैं।


