- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डॉ. द्विवेदी “एसोचैम” में “विशेष अतिथि सदस्य” के रूप में मनोनीत
इंदौर। इंदौर के ख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक और आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार मंडल के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी को एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया (एसोचैम) द्वारा नेशनल टास्क फोर्स फॉर आयुष के तहत विशेष अतिथि सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि एसोचैम लगभग 104 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा करने वाला अपनी तरह का अनूठा संगठन है। इसके अंतर्गत 400 से अधिक चैंबर और व्यापार संघ सम्मिलित हैं और यह पूरे देश में साढे चार लाख से अधिक सदस्यों को सेवाएं प्रदान करता है। एसोचैम की देश में आयुष इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित टास्क फोर्स है, जिसके अध्यक्ष डॉ. सुदीप्त नारायण राय हैं।
इसी टास्क फोर्स में आयुष क्षेत्र को मजबूत और बेहतर बनाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु डॉ. द्विवेदी का चयन विशेष अतिथि सदस्य के रूप में किया गया है। इसके तहत डॉ. द्विवेदी आयुष के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और उच्च तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के अनुभवों एवं जानकारियों को एसोचैम और उससे जुड़े अन्य मंचों, संगठनों एवं व्यक्तियों के साथ के साथ साझा करेंगे।


