- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
किडनी की बीमारीयों से बचने के लिए पानी पीना बहुत जरुरी होता है डॉ प्रदीप सालगिया
इंदौर | इस साल, 11 मार्च को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय बहुत शक्तिशाली है और हम सभी से यह सोचने का आग्रह करता है कि किडनी की बीमारी के रोगी कैसे एक अच्छा जीवन बिता सकते हैं। किडनी की बीमारियों से बचने के लिए पानी पीना बहुत जरुरी होता है जितना पानी पिया जायेगा किडनी की बिमरोयो का खतरा कम होगा |
डॉ प्रदीप सालगिया का मानना है कि डायलिसिस के बाद भी व्यक्ति या मरीज में एक सामान्य जीवन जीने में सक्षम होना चाहिए – वो एक सामान्य व्यक्ति की ही तरह अपना काम कर सकें, यात्रा कर सकें और पूरी मस्ती के साथ जिंदगी जी सकें। साल भर में एक बार हमे अपने खून व मूत्र की जांच जरुर करवाना चाहिए |
भारत में डायलिसिस करा रहे लोग, सामान्य तौर पर, किडनी फेलियर का पता चलने के बाद काम छोड़ देते हैं। मेरा मानना है कि ऐसे लोगों के लिए काम पर वापस लौटना बेहद ज़रूरी है (भले ही शुरू में वे पार्ट टाइम मोड में हो)। यह संपूर्ण तंदुरुस्ती के लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि जो लोग काम करते हैं, वे खुद को समाज का महत्व बढ़ाने के रूप में देखते हैं बजाय पारिस्थितिक तंत्र पर एक “बोझ” के रूप में। यह कार्य व्यस्तता ऐसे लोगों को अधिक स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बनाती है।
नेफ्रोप्लस का 140 शहरों में 250 सेंटर्स के साथ एक बहुत मजबूत हॉलिडे डायलिसिस नेटवर्क है। इसलिए डायलिसिस पर चल रहे लोग भारत में कहीं भी हमारे साथ डायलिसिस हॉलिडेज बुक करा सकते हैं और गोवा के बीचेज, एलीप्पे के झरनों, देहरादून की पहाड़ियों, ताजमहल और तिरुपति और ऋषिकेष जैसे विभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं।
हम अपने ‘मेहमानों’ को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वे पूरे जोश के साथ अपने शौक को पूरा करें और अपनी क्षमता के अनुसार भरपूर मस्ती करें। हम अपने मेहमानों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल “गेस्ट्स गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं।


