- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एबिक्सकैश ने अपने निदेशक मंडल में जाने-माने करियर बैंकर – सुनील श्रीवास्तव की नियुक्ति की घोषणा की

मुंबई, 4 अगस्त 2021: इंश्योरेंस, फाइनेंशियल, हेल्थ केयर और ई-लर्निंग इंडस्ट्री को ऑन-डिमांड सॉफ़्टवेयर और ई-कॉमर्स सर्विसेस की एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सप्लायर व एबिक्सकैश इंक (NASDAQ: EBIX) की सहायक कंपनी, एबिक्सकैश प्राइवेट लिमिटेड ने, आज श्री सुनील श्रीवास्तव को एबिक्सकैश बोर्ड में एक नए स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। सुनील एक करियर बैंकर हैं जो भारत के सबसे बड़े बैंक – भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कॉर्पोरेट अकाउंट्स ग्रुप, के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में 38 वर्षों तक बैंक को अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।
सुनील के पास अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग क्षेत्र का वृहद अनुभव है। एसबीआई के न्यूयॉर्क कार्यालय में 5 साल के कार्यकाल के अलावा उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा, एसबीआई में कॉर्पोरेट बैंकिंग, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड में इंवेस्टमेंट बैंकिंग के साथ बिताया है।
वर्तमान में वे भारत की सबसे बड़ी इंवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म्स में से एक एडलवाइज में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत में विश्व बैंक के ऊर्जा और निष्कर्षण कार्यक्रम के लिए एक वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी काम कर रहे हैं। साथ ही वे कई सार्वजनिक कंपनियों के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं।
उनके समृद्ध अनुभव में एसबीआई के लिए कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी और डिजिटल बिजनेसेस के लिए डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम करना शामिल है, जहां उन्होंने बैंक के ग्रोथ ओरिएंटेड प्रोग्राम्स और प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। उन्होंने फाइनेंशियल प्रॉडक्ट्स और सर्विसेस के डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन में बैंक को उतारा, जिसमें वेल्थ मैनेजमेंट, ई-वॉलेट और अगली पीढ़ी के मोबाइल बैंकिंग लॉल्यूशंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं। लेकिन यह सिर्फ इन्हीं क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। एसबीआई के साथ उनके अनुभव में डिजिटलीकरण के क्षेत्र में सोफिस्टीकेटेड ई-ब्रांचेस खोलना और अन्य संस्थानों और फिनटेक्स के साथ रणनीतिक सहयोग भी शामिल हैं।
इस बारे में बताते हुए सुनील श्रीवास्तव ने कहा, “एबिक्सकैश का बी2सी और बी2बी दोनों तरफ फाइनेंशियल सेक्टर में व्यापक विस्तार है- पेमेंट सॉल्यूशंस हो, प्रीपेड कार्ड्स, रेमिटेंस, फॉरेन एक्सचेंज या फिर बिल भुगतान इत्यादि हो। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए बी2सी साइड और फिर तकनीक आधारित सेवाएं- जैसे कर्ज, वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, इंश्योरेंस आदि – जैसे मेरे करियर से संबंधित सभी फील्ड्स में मैं बेहतर योगदान कर सकता हूं। एबिक्सकैश के बोर्ड में शामिल होने और भारत में उनके सफर का हिस्सा बनकर मैं खुश हूँ।”
एबिक्स इंक के चेयरमैन और सीईओ रॉबिन रैना ने कहा, “सुनील उन क्षेत्रों की गहरी समझ रखते हैं जिनमें एबिक्सकैश ऑपरेट करता है और हम इसे बहुत महत्व देते हैं। स्वतंत्र बोर्ड अनुभव के अलावा एक अंतरराष्ट्रीय बैंकर के रूप में उनकी विशेषज्ञता, एबिक्सकैश बोर्ड को एक अतिरिक्त वित्तीय समझ और दूरदृष्टि देगी।। ये सभी विशेषताएँ हमारे लिए बहुत मूल्यवान हैं क्योंकि हम संभावित आईपीओ और एबिक्सकैश के विकास के अगले चक्र में प्रवेश करने जा रहे हैं।


