- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ईकेए मोबिलिटी ने भारत की पहली 1.5-टन इलेक्ट्रिक एलसीवी रेंज ईकेए K1.5 का अनावरण किया
13.9 लाख* रुपये (एक्स-शोरूम) के बेहद प्रतिस्पर्धी शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया, ईकेए K1.5 इंडस्ट्री में अपने सेगमेंट में सबसे अधिक पेलोड क्षमता और सबसे कम टीसीओ प्रदान करता है
कई वैरिएंट के साथ, ईकेए K1.5 को 8 से अधिक ऐप्लीकेशंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे वर्सेटाइल इलेक्ट्रिक एलसीवी रेंज बनाता है
शून्य उत्सर्जन, बड़ी बैटरी क्षमता और प्रतिदिन कई यूज साइकिल ईकेए K1.5 को सबसे सस्टेनेबल और लाभदायक लॉजिस्टिक्स LCV सोल्यूशन बनाते हैं। इसको पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।
ईकेए K1.5 रेंज 300 वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम आर्किटेक्चर पर बनाई गई है जो कुशल फास्ट चार्ज क्षमताओं के साथ इंडस्ट्री की प्रमुख 60 किलोवाट की अधिकतम शक्ति प्रदान करती है।
नई दिल्ली, गुरुवार, 5 फरवरी 2024 – ईकेए, इक्विटी पार्टनर्स के रूप में मित्सुई कंपनी लिमिटेड (जापान) और वीडीएल ग्रुप (नीदरलैंड) के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की अग्रणी कंपनी, अपने बहुप्रतीक्षित 1.5 टन क्षमता के इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहन (एलसीवी) के लॉन्च के साथ वाणिज्यिक वाहन बाजार में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है। इसका भव्य अनावरण प्रतिष्ठित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में हुआ, जहां ईकेए मोबिलिटी ने सस्टेनेबल और लाभदायक परिवहन सॉल्यूशनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
ईकेए मोबिलिटी के 1.5-टन इलेक्ट्रिक एलसीवी को आधुनिक लॉजिस्टिक्स और परिवहन उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पर्यावरण के प्रति जागरूक मोबिलिटी पर फोकस के साथ, ये इलेक्ट्रिक एलसीवी शानदार प्रदर्शन, कम परिचालन लागत और कम उत्सर्जन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस एक्सपो में अपनी 9-मीटर इलेक्ट्रिक बस, ईकेए 9 स्टाफ बस का भी प्रदर्शन किया। यह भारत की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक बस है जिसे पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है।

इस मौके पर, ईकेए मोबिलिटी के फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने कहा, “हमारे इलेक्ट्रिक एलसीवी विश्व स्तर पर वाणिज्यिक परिवहन के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमें विश्वास है कि ये वाहन न केवल उद्योग की मांगों को पूरा करेंगे बल्कि स्थिरता और प्रदर्शन के लिए नए मानक भी स्थापित करेंगे। हमारा लक्ष्य वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों में वैश्विक वॉल्यूम लीडर बनना है। हमारे पास भारतीय ईवी उद्योग में सबसे मजबूत आईपी निर्माण, अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम परिचालन लागत (टीसीओ) की पेशकश और पूरी तरह से घरेलू और इंडस्ट्री-लीडिंग सॉफ्टवेयर है। हमें एकमात्र ऐसी ईवी कंपनी होने पर गर्व है जिसमें दो जाने-माने ग्लोबल ग्रुप्स की भागीदारी है। हम सस्टेनेबल और लाभदायक समाधानों के साथ वाणिज्यिक मोबिलिटी परिदृश्य को बदलने के लिए तैयार हैं।’’
ईकेए के इलेक्ट्रिक एलसीवी को कई तरह के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बहुपयोगिता के प्रति ईकेए मोबिलिटी की प्रतिबद्धता दिखाता है। वाहनों को विभिन्न उद्देश्यों के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है, जो उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, तापमान के प्रति संवेदनशील शिपमेंट आदि के लिए आदर्श बनाता है। ईकेए K1.5 रेंज 300 वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम आर्किटेक्चर पर बनाई गई है, जो इंडस्ट्री में अब तक की सबसे अधिक 60 किलोवाट की पावर और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता प्रदान करती है। परेशानी रहित इस्तेमाल के लिए वाहन और बैटरी पर श्रेणी में सबसे बेहतरीन वारंटी दी जाती है। कंपनी वर्तमान में ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप लोड बॉडी कस्टमाइजेशन के साथ निम्नलिखित प्रयोगों के लिए ईकेए K1.5 की पेशकश कर रही है:
एल्यूमिनियम कंटेनर बॉडी
साइड ओपन एल्यूमिनियम कंटेनर बॉडी
एमएस कंटेनर बॉडी
ओपन टॉप कंटेनर बॉडी / रेज्ड लोड बॉडी
मार्केट लोड के लिए हाफ लोड बॉडी
कोल्ड चेन एप्लीकेशंस के लिए यूटेक्टिक कंटेनर
इंसुलेटेड बॉक्स कंटेनर बॉडी
गारबेज कलेक्टर बॉडी
ईकेए मोबिलिटी की असाधारण विशेषताओं में से एक इसका घरेलू सॉफ्टवेयर विकास पर जोर है। कई दूसरी कंपनियों के विपरीत, जो तीसरे पक्ष के सोल्यूशंस या कहीं और होस्ट किए गए सेंट्रल डेटाबेस पर भरोसा करते हैं, ईकेए ने वाहनों और ग्राहकों की खास जरूरतों के मुताबिक अपने सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम को बनाने में बड़ा निवेश किया है। यह न केवल अधिक कस्टमाइजेशन और ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा देता है बल्कि उच्च स्तर की सुरक्षा और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित करता है। ये इन हाउस सॉफ़्टवेयर न केवल वाहनों को शक्ति प्रदान करता है, बल्कि कनेक्टिविटी भी देता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को उन्नत सुविधाएं और शानदार का ड्राइविंग अनुभव मिलता है।
इस एक्सपो में, कंपनी कुशल और पर्यावरण के अनुकूल शहरी लॉजिस्टिक्स के लिए अपने डिलीवरी वैन ऐप्लिकेशन को प्रदर्शित कर रही है। कंपनी का अनूठा यूटेक्टिक वैन तापमान के प्रति संवेदनशील कार्गो परिवहन के लिए आधुनिक तकनीकों और सॉल्यूशंस की खोज के लिए ईकेए मोबिलिटी के समर्पण को प्रदर्शित करता है। इस साल की शुरुआत में, ईकेए ने भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग और सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने के लिए मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड (जापान) और वीडीएल ग्रुप (नीदरलैंड) के साथ चरणों में 100 मिलियन अमरीकी डालर (~ INR 850 करोड़) से अधिक के संयुक्त निवेश के साथ एक साझेदारी की घोषणा की थी। हाल ही में, कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में 12-मीटर और 13.5-मीटर श्रेणियों में 1000 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए ग्रीनसेल मोबिलिटी के साथ अपने सहयोग की भी घोषणा की है।
ईकेए मोबिलिटी भारत सरकार की ऑटो पीएलआई नीति की चैंपियन ओईएम योजना और ईवी घटक विनिर्माण योजना के तहत अनुमोदित वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं में से एक है। ईकेए ऐसी भारतीय कंपनियों में से एक है जो भारत में शुरू से ही इलेक्ट्रिक न्यू एनर्जी वाणिज्यिक वाहनों की एंड-टू-एंड डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पेश करती है। कंपनी ने पुणे, महाराष्ट्र में एक अत्याधुनिक अनुसंधान, विकास, इंजीनियरिंग और इनोवेशन केंद्र स्थापित किया है। 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों और 5000+ इलेक्ट्रिक हल्के वाणिज्यिक वाहनों ऑर्डर के साथ कंपनी की ऑर्डर बुक में जोरदार बढ़त हुई है। इन सभी वाहनों को पूरी तरह से भारत में, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ईकेए की प्रस्तावित और मौजूदा अत्याधुनिक उत्पादन इकाइयों में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा।


