- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एमराल्ड डेवलपर्स का “अब बदलेगा इंदौर” अभियान लॉन्च, शहर के विकास के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा की
इंदौर, 26 मई 2026: एमराल्ड डेवलपर्स ने आज इंदौर के भविष्य के लिए अपना बड़ा विज़न पेश किया। यह घोषणा कंपनी के नए “अब बदलेगा इंदौर” अभियान के तहत की गई। कंपनी ने शहर के शहरी और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने वाली आने वाली परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।
यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि चेयरमैन श्री विनोद अग्रवाल की नवाचार, अलग सोच और मूल्यों पर आधारित काम करने की विरासत को भी दर्शाता है। साथ ही, यह कंपनी के सीईओ के उस विज़न को भी दिखाता है, जिसके जरिए वे एमराल्ड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाना चाहते है।
इस अभियान में सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि एक गहरी भावना जुड़ी हुई है। यह इंदौर शहर के प्रति एक भावपूर्ण सम्मान का प्रतीक है। वही शहर जिसने श्री विनोद अग्रवाल को अवसर, विश्वास और प्यार दिया, और जो पिछले 51 सालों से उनकी कर्मभूमि रही है।
कंपनी ने लंबे समय तक शहर के विकास में योगदान देने और विश्वस्तरीय सोच से प्रेरित आधुनिक परियोजनाएं बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। ये परियोजनाएं तेजी से बदलते शहर इंदौर और नई पीढ़ी के व्यवसायों और ग्राहकों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।
यह अभियान पहले ही शहर के समाचार पत्रों, आउटडोर मीडिया, थिएटर, एयरपोर्ट और रेडियो के जरिए लोगों तक पहुंच चुका है। यह इस बात को दर्शाता है कि उभरते हुए भारतीय शहर अब इंफ्रास्ट्रक्चर, कामकाज की जगहों, लाइफस्टाइल और शहरी विकास को नए नजरिए से देख रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान तपन अग्रवाल, सीईओ, एमराल्ड डेवलपर्स ने इस पहल के पीछे की सोच और इंदौर के भविष्य को लेकर कंपनी के बड़े विज़न को साझा किया। उन्होंने कहा, “शहर तब आगे बढ़ते हैं जब वहां के लोगों की सोच और उम्मीदें बदलती हैं। इंदौर इस समय आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक रूप से बदलाव के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। विकास का अगला चरण सिर्फ शहर का विस्तार करना नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों के अनुभव, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और रहने व काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाना चाहिए। एमराल्ड में हमारा ध्यान ऐसे आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार स्पेस बनाने पर है, जो वैश्विक सोच से प्रेरित हों और आधुनिक भारत की जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हों।”
अर्चना अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एवं मार्केटिंग, एमराल्ड डेवलपर्स ने कहा, “इंदौर अब ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां लोगों की सोच और उम्मीदें वैश्विक स्तर की होती जा रही हैं, लेकिन शहर अपनी पहचान और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ हैं। एमराल्ड में हमारा प्रयास इन बदलती जरूरतों को समझकर ऐसी परियोजनाएं बनाने का है, जो भविष्य के लिए तैयार हों, बेहतर अनुभव देने वाले हों और वहां रहने व काम करने वाले लोगों के लिए वास्तव में उपयोगी हों। ‘अब बदलेगा इंदौर’ सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह उस बदलाव को दर्शाता है, जिसे हम पहले से ही शहर में देख रहे हैं।”
बातचीत के दौरान कंपनी ने अपने भविष्य की विकास योजनाओं और आने परियोजनाओं की जानकारी दी। कंपनी ऐसे आधुनिक और एकीकृत स्पेस विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जो बेहतर सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन, आसान पहुंच और शहर के लंबे समय तक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। ये सभी परियोजनाएं वैश्विक सोच से प्रेरित होंगी।
एमराल्ड डेवलपर्स ने बताया कि इंदौर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में लोगों की बदलती जरूरतें और व्यापार के नए तरीके रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि उद्यमियों और नए व्यवसायों के लिए इंदौर की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ऐसे विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ रही है, जो आधुनिक होने के साथ-साथ स्थानीय जरूरतों और शहर की पहचान से भी जुड़ा हो।
कंपनी के अधिकारियों ने यह भी कहा कि “अब बदलेगा इंदौर” सिर्फ एक ब्रांड अभियान नहीं है, बल्कि यह शहर की बदलती सोच और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है।
एमराल्ड डेवलपर्स का उद्देश्य अपने परिवर्तनकारी विज़न के अनुसार शहरी विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए इंदौर की प्रगति को आगे बढ़ाना है।


