- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
खत्म नहीं हो रही कांग्रेस में गुटबाजी
इंदौर. वरिष्ठ नेताओं का कोशिशों के बावजूद कांग्रेस गुटबाजी की समस्या कांग्रेस में खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. समन्वय समिति के प्रयास भी काफी नजर नहीं आ रहे. नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के पदग्रहण कार्यक्रम में में हिस्सा लेने पहुंचे पार्टी कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल और प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति बनती नजर आयी. बताते है बात झूमाझटकी तक पहुंच गी.
पीसीसी ने इंदौर में नए कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पदभार समारोह में भोपाल से गोविंद गोयल हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां भाषण के दौरान उन्होंने अरुण यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाए, जिसे सुनकर अरुण यादव के समर्थक आक्रोशित हो गए और विरोध में नारेबाजी करने लगे. अरुण यादव समर्थकों ने गोयल के बयान पर कार्रवाई करने और माफी मांगने की मांग की.
इस दौरान कांग्रेस के दोनों गुटों के बीच हंगामा इस कदर बढ़ चुका था कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में अरुण यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर कमलनाथ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे लेकर पहले से ही अरुण यादव समर्थकों में असंतोष है, ऐसे में समारोह के दौरान गोयल की टिप्पणी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी और उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया.
यह सब हुआ मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर की मौजूदगी में. चर्चा है कि इस दौरान कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे भी लग गए. यह खबर कमलनाथ तक पहुंचने की खबर है. 4-5 कांग्रसियों का पार्टी से निष्कासन हो सकता है.


