- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
शिवधाम मंदिर पर प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिप्ठा
इंदौर. सोमानी नगर 60 फीट रोड स्थित शिवधाम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन गुरूवार को सभी देवी देवताओ की प्राण प्रतिप्ठा कर हवन की पूर्णाहूति व आरती के साथ अभिजीत मर्हूत में किया गया.
समिति के ओम जडिया ने बताया कि आचार्य पं.नारायणदत्त शास्त्री, पं. अंशुल शास्त्री ने यजमानों से सुबह प्रतिमाओं का पूजन अर्चन वैदिक म़न्त्रोच्चार से करवाया. दोपहर 12 बजे अभिजीत मर्हूत मे वेद मंत्रों से भगवान श्रीराम दरबार, राधा कृप्णा, चिंताहरण पंचमुखी हनुमान सहित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिप्ठा होते ही पूरा परिसर जय जयकारो के जयघोष से गूंज उठा. प्राण प्रतिष्ठा महामण्डलेश्वर राधे राधे बाबा के सानिध्य मे की गई.
प्राण प्रतिप्ठा करवाकर पंडितों ने हवन कुंड में समिघा समर्पित करवाकर आहुतियां के साथ पूर्णाहूति हुई. इसके पश्चात प्रतिमाओं की आरती की गई. पूर्णाहूति के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया. इस अवसर पर दिलीप भावसार, दिनेश कुशवाह, पवन बरमोडा, गोर्वधनलाल दण्डी, मुकेश शर्मा, कांति कुमार अजमेरा, गोलू भावसार अन्य भक्तों ने महोत्सव में भाग लिया.



