- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
उत्कर्ष में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
इंदौर. फिटजी संस्थान द्वारा वार्षिकोत्सव उत्कर्ष 2018-श्रेष्ठता का उत्सव का आयोजन आनंद मोहन माथुर सभागृह में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस स्कूल के प्रेसीडेंट अचल चौधरी थे. कार्यक्रम में फिटजी के छात्र-छात्राओं द्वारा डांस, सिंगिगं एवं नाट्य रूपांतरण की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चौधरी द्वारा जेईई एडवांस्ड-2018 एवं अन्य परीक्षाओं में सफलता प्राप्त छात्र-छात्राओं को केश-अवार्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्रों से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हर्षिता बूनलिया, शिवांश मिश्रा, देवांश अग्रवाल, अपूर्व गिरिया, संजित अग्रवाल, वहीं जूनियर साइंस ओलम्पियाड क्वालीफाईड आयुष चौधरी को एवं एफटीआरई परिणाम में सफलता प्राप्त शुभ हरकावत, भाग्यश्री, ओजस्वी कथुरिया, तनय शर्मा, शंशाक गुप्ता एवं निखिल मांजरेकर को मेडल एवं प्रमाण-पत्रों से सम्मानित किया गया. संस्था के सेंटरहेड अतिल अरोरा ने आभार माना.


