- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
फैशन से दिखाएंगे 16 संस्कार, तैयारियों में जुटे स्टूडेंट्स
इंदौर. फाइनल टच-अप, कटिंग, लास्ट मूमेंट फिनिशिंग, एसेसरीज को मैच करते और भाग-दौड़ करते फैशन डिजाइनर्स…
ये नजारा आईएनआईएफडी संस्थान का है. जहां ये सभी 22 जुलाई को अभय प्रशाल में शाम 7.30 बजे से होने जा रहे फैशन शो अध्वन की आखिरी तैयारियों में जुटे हैं. गुरूवार को स्टूडेंट्स ने अपने डिजायन्स को लेकर आखिरी टच-उप दिया. डमी पर अलग-अलग थीम के पहनावे को लेकर एसेसरीज मैच की गयी. अपने काम को लेकर एक्साइटेड स्टूडेंट्स कल ड्रेस को लेकर एक फाइनल रिहर्सल करेंगे. उससे पहले आज सभी ने टीचर्स के साथ मिलकर अपने डिजायन पर फाइनल डिस्कशन किया और जरूरती बदलाव किये. शो काम को लेकर स्टूडेंट्स में बहुत उत्साह है.
फैशन शो की थीम 16 संस्कारों पर ली गयी गई है. शो अध्वन (यात्रा) में बच्चे की जन्म से मृत्यु तक की यात्रा और हिन्दू संस्कारों की अहमियत को फैशन स्टूडेंट बताएँगे. हर संस्कार को अलग-अलग राउंड के जरिये बताया जायेगा, जिसे रैंप पर 2 मेल और 16 फीमेल मॉडल्स लेकर आएंगे.
संस्कारों की अहमियत और मतलब को ध्यान में रखते हुए हर फैशन स्टूडेंट ने बारीकी से गारमेंट तैयार किये है. हर संस्कार के अनुरूप कपड़ों और रंगों का चयन किया गया है. करीब 65 स्टूडेंट के 170 गारमेंट रैम्प पर होंगे। हर राउंड में करीब 10 गारमेंट शो किये जायेंगे. शो के 16 राउंड होंगे।
फैशन शो में ये मॉडल होंगे शामिल…
वत्सल सेठ, ताहीर शब्बीर, कैंडिस पिंटो, पूर्वा राणा, स्नेहा उपाध्याय, रेहा सूखेजा, इलाक्षी गुप्ता, आकृति आनंद, जन्नतुल फिरदोस पिया, आस्था सिदाना, इशिता दत्ता, शैनन गोंजाल्विस, प्रीति चौहान और पूजा बामरा.


