- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जॉब के लिए गुजरे कड़ी चयन प्रक्रिया से
इंदौर. कैंपस प्लेसमेंट हेतु कंपनियों का आना वहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु प्रतिस्र्पधा के इस वातावरण में बहुत सुकुनदायक होता हैं.इसी क्रम में विगत दिनो पटेल कालेज में आयोजित कैपंस में एफसीआई-सीसीएम ने ओपन कैपंस का आयोजन किया.
इसके लिए कॉलेज में वर्ष 2016, 2017 व 2018 बैच के बीई, एमटेक, सीएसई, आईटी, ईसी और एमसीए के विद्यार्थियों को कंपनी में चयन के अवसर प्राप्त हुए. चयनित विद्यार्थियों को कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रुप में नियोजित किया जायेगा, जिनमें कुल 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. कंपनी के 3 राउण्ड की चयन प्रकिया के उपरांत 8 विद्यार्थियों को तीन लाख के पैकेज पर दिल्ली एनसीआर में पोस्टीग के लिए शार्टलिस्ट किया गया.
इस चयन हेतु विद्यार्थियों को ऑनलाइन एप्टीट्युड टेस्ट, कोडिंग टेस्ट तथा टेक्निकल इंटरव्यू की कडी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. सभी चयनित विद्यार्थियों को ग्रुप की चेयरपर्सन व चांसलर मध्यान्चल प्रोफेषनल यूनिवर्सिटी श्रीमती प्रीति पटेल, प्रो. चांसलर मध्यान्चल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अजीत सिंह पटेल, एक्जीक्युटीव डायरेक्टर दिनेश सिंह पटेल, डायरेक्टर पटेल ग्रुप प्रो. के.के मिश्रा, टीएनपी हेड नवीन गुर्जर, हेड अकेडमिक्स हरीश शर्मा ने बधाई दी.


