- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फैशन आपके अंदर लाता है आत्मविश्वास: चेतन भगत
आईएनआईएफडी का 20वां दीक्षांत समारोह
इंदौर. आईएनआईएफडी ने होटल मैरियट में 20वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया. फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाईन 2018 बैच के 300 विद्यार्थियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया.
आयोजन के मुख्य अतिथि मशहूर लेखक, स्तंभकार और मोटिवेशनल स्पीकर चेतन भगत थे. चेतन भगत ने विद्यार्थियों को उपाधियां बांटीं और संस्थान से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को एक उज्जवल प्रोफेषनल कॅरियर के लिए शुभकामनाएं दीं.
चेतन भगत ने विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कॅरियर में अपनी शैली में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन भी किया. चेतन भगत ने कहा कि वे फैशन को बहुत फॉलो करते हैं, क्योंकि उनका मानना है जब हम किसी से मिलते हैं, तो सामने वाला हमें तब ही रिस्पांस देता है, जब हम उसे अच्छे तरीके से अप टू डेट नजर आते हैं.
अगर हम अपने आप को आज के फैशन के हिसाब से लेकर चलें, तो सामने वाले का बात करने का अंदाज भी बदल जाता है. उसका नजरिया भी आपके प्रति बदल जाएगा. फैशन ही आपके अंदर आत्मविश्वास लाता है और आपको खुशी भी महसूस करवाता है।

टॉपर्स को दी गई ट्रॉफियां
तीन वर्शीय फैशन डिज़ाईन में प्रथम अवनि अग्रवाल और द्वितीय पूर्वा चौहान रही. दो वर्षीय फैशन डिज़ाईनमें प्रथम हिमांशी मालवीय और द्वितीय लकी कंसल रही. एक वर्षीय फैशन डिज़ाईन में प्रथम लवनीत कौर होरा और दूसरी पलक दुबे रही. वहीं तीन वर्षीय इंटीरियर डिज़ाईन में प्रथम हिमांशी शर्मा और दूसरे स्थान अनीषा कटारिया रही. दो वर्षीय इंटीरियर डिज़ाईन में प्रथम प्रभूति सेठी और द्वितीय अनास्वरा बैजू रही. एक वर्षीय इंटीरियर डिज़ाईन में प्रथम पर्वा चौहान और द्वितीय स्थान पलक शैलेश जैन रही. कार्यक्रम में लैक्मे फैशन वीक के दौरान पहली लॉन्चपैड प्रतियोगिता जीतने वाले यश शुक्ला को भी पुरस्कृत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे ने पूरे जोष के साथ दीक्षांत समारोह का समां बांध दिया।


