- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
FGII ने युवाओं के बीच हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पहल की शुरुआत की
इस कैंपेन के जरिए कंपनी लोगों की पुरानी सोच को बदलना चाहती है, जिसमें प्रीमियम को सुरक्षा के बजाय नुक़सान के तौर पर देखा जाता है
मंगलवार, 24 अगस्त, 2021: फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपने हेल्थ सुपर सेवर कैंपेन की शुरुआत की, ताकि उन्हें सेहत को अपनी सबसे बड़ी दौलत मानने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस पहल के पीछे का विचार यह है कि, हमारी सेहत लंबे समय के लिए किए गए निवेश की तरह है।
यह कैंपेन कंपनी की बहुत सी सुविधाओं को शामिल करने वाले इंडिविजुअल और फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी, हेल्थ सुपर सेवर के इर्द-गिर्द घूमता है। यह प्रोडक्ट बिल्कुल अनोखा है, जो ग्राहकों द्वारा वर्ष के दौरान दावा नहीं किए जाने की स्थिति में प्रीमियम पर 80% की छूट प्रदान करता है।
कंपनी ने एक बेहद दिलचस्प रैप सॉन्ग के माध्यम से अपनी बात को युवाओं तक पहुंचाने के लिए, प्रसिद्ध रैपर स्लो चीता और सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर जैसी हस्तियों को अपने कैंपेन में शामिल किया है। इस गाने के जरिए यह बताया गया है कि, कैसे एक इंसान अपनी जिंदगी की सबसे अहम दौलत – अपनी सेहत में निवेश करके रिटर्न प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर श्री अनूप राउ, एमडी एवं सीईओ, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII), ने कहा, “कोविड-19 महामारी की वजह से हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत और इसकी अहमियत काफी बढ़ गई है। हालांकि, आज भी देश के युवा हेल्थ इंश्योरेंस को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं करते हैं। वे हेल्थ इंश्योरेंस को निवेश के बजाय एक खर्च के रूप में देखते हैं। ग्राहक द्वारा कोई दावा नहीं किए जाने की स्थिति में चुकाए गए प्रीमियम को “नुक़सान” के रूप में देखा जाता है। हमारा यह कैंपेन और यह प्रोडक्ट विशेष रूप से आबादी के इस वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है, और इसके माध्यम से हमने मौजूदा स्थिति को चुनौती देना शुरू कर दिया है। हमारा लक्ष्य युवाओं की सोच में बदलाव लाना है।”
FGII के नवीनतम हेल्थ सुपर सेवर कैंपेन का प्रसारण सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, म्यूजिक एप्स और FGII के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।


