- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फिल्म – ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स2’ का दूसरा हिन्दी ट्रेलर हुआ जारी
2016 की एनिमेटेड फिल्म का सीक्वल 14 जून को भारत में रिलीज होगा
हिन्दी में एनिमेशन के बेहतरीन अनुभव के लिये यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल इंडिया और इल्युमिनेशन ने 2016 के बहुप्रतीक्षित कॉमेडिक ब्लॉकबस्टर ‘द सीक्रेट ऑफ पेट्स’2 के सीक्वल का दूसरा हिन्दी ट्रेलर लॉन्च किया। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है. यह इल्युमिनेशंस की दसवीं एनिमेटेड फिल्म है। ‘द सीक्रेट ऑफ पेट्स’2 2D, 3D और 4DX फॉर्मेट में अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज किया जाएगी।
इल्युमिनेशन की चिरपरिचित बेअदबी और हलचल मचा देने वाले ह्यूमर से भरपूर, इस नये अध्याय में हमारे पेट्स के भावनात्मक जीवन, उनके बीच के गहरे रिश्ते और उन्हें प्यार करने वाले परिवार जैसे विषयों के साथ हर पेट ओनर को परेशान करने वाला सवाल और उसका जवाब है, कि जब वह घर पर नहीं होते हैं तो उनके पेट्स आखिरकार करते क्या हैं?
टेरियर मैक्स (पैटन ओसवाल्ट) जीवन में आये कई कई सारे बदलावों का सामना कर रहा है। उसके मालिक (ऐली कैम्पर) की अब शादी हो चुकी है और उसका छोटा बच्चा है लियाम। मैक्स को अब इस बात को लेकर चिंता सता रही है कि वह इस लड़के की सुरक्षा किस तरह करे, क्योंकि उसे नर्वस टिक हो गया है। फर्म पर फैमिली ट्रिप के दौरान मैक्स और मट ड्यूक (एरिक स्टोनस्ट्रीट) का सामना कुत्तों को बर्दाश्त ना कर पाने वाली गायों, लड़ाकू लोमड़ियों और डरावने टर्की से होता है। उन सबने मिलकर मैक्स की बेचैनी को और बढ़ा दिया।
किस्मत से मैक्स को माहिर फार्म डॉग रूस्टर (हैरिसन फोर्ड, जो एनिमेटेड फिल्म डेब्यू कर रहे हैं) का मार्गदर्शन मिला, जिससे मैक्स को अपने मन के वहम को दूर करने में मदद मिली, उसे अपने अंतर का अल्फा मिला और उसने लाइम को थोड़ी और आजादी दे दी। इस बीच उसका मालिक कहीं बाहर गया हुआ था, साहसी पोमेरियन गिजेट (जेनी स्लेट) ने अपनी दोस्त क्लो (लेक बेल) की थोड़ी मदद लेकर बिल्लियों से भरे अपार्टमेंट में मैक्स का पसंदीदा खिलौना छुड़ाने की कोशिश करता है।
और थोड़े पागल लेकिन क्यूट स्नोबेल (केविन हार्ट) को यह भ्रम हो जाता है कि वह एक सुपरहीरो है क्योंकि उसके मालिक मॉली ने उसे सुपरहीरो पायजामा पहनाना शुरू कर दिया है। लेकिन जब डेज़ी (टिफनी हदीश) एक निडर शिह तजु, स्नोबॉल से इस खतरनाक मिशन के लिये मदद मांगने को कहता है, तो उसे अपना साहस दिखाना होता है, क्योंकि वो ही एक ऐसा है जो अपने आपको हीरो के रूप में जताता है। क्या मैक्स, स्नोबॉल, गिजेट और बाकी गैंग के सदस्य अपने इस सबसे बड़े डर का सामना करने का साहस जुटा पायेंगे?
‘द सीक्रेट ऑॅफ पेट्स’ के सीक्वल के बारे में बताते हुए इल्युमिनेशन सीईओ, क्रिस मेलेंद्री ने कहा, ‘’जब आप सीक्वल बनाना शुरू करते हैं तो आपका लक्ष्य एक ऐसी कहानी कहने का होता है, जोकि दर्शकों के उन किरदारों को वापस लेकर आयें, जिन्हें वह पसंद करते हैं। लेकिन उस फिल्म के साथ एक नई कहानी तलाश सकें, नया किरदार ढूंढ सके।
दर्शक, जब इस फिल्म को देखने आयेंगे तो वह उन किरदारों को देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा, जिन्हें वह दोबारा प्यार कर सकें और वे इस बात का इंतजार करेंगे कि जब कोई आस-पास नहीं होता तो ये किरदार क्या करते हैं। उस मुख्य आधार में इतनी ताकत है कि हम उसकी तरफ खिंचे चले जायेंगे, लेकिन साथ ही हम एक ऐसी कहानी तैयार करना चाहते हैं, जोकि इन किरदारों के जीवन में एक कदम आगे होगा। यह उन सारे दर्शकों को भी लुभायेगा, जिन्होंने पहली फिल्म नहीं देखी है।‘’
‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स2’ को इल्युमिनेशन फाउंडर और सीईओ क्रिस मेजेडैंड्री और लंबे समय से उनके साझीदार रहे, जेनेट हिली, ‘डॉ सेअस द ग्रिन्च एंड द डेसिपिकेबल मी एंड मिनियंस फ्रेंचाइचजी’ के पीछे की दूरदर्शी टीम ने प्रोड्यूस किया है। इसे लिखा है ‘रिटर्निंग पेट्स’ के स्क्रीनराइटर ब्रायन लिंच ने। इस फिल्म को रिटर्निंग फिल्ममेकर क्रिस रेनॉड ने निर्देशित किया है, जिन्होंने इल्युमिनेशन के ‘डेसिपिकेबल मी सीरीज’ और ‘डॉ. सेअस द लॉरेक्स’ का भी निर्देशन किया है।
Hindi Trailer 2: https://www.youtube.com/watch?v=vE323s76dg8
Hindi Trailer 1: https://www.youtube.com/watch?v=Id9iHnlOZaI&t=31s
English Trailer: https://www.youtube.com/watch?v=1J51TbHX-qk&t=79s
जोनर: कॉमेडी
कलाकर: केविन हार्ट, टिफनी हदीश, हैरिसन फोर्ड, पैट्टन ओसवाल्ट, एरिक, जेनी स्लेट, लेक बेल, हेनीबेल ब्यूरेस, निक क्रॉल, डेन कार्वे, एली केम्पर, पेटे होम्स, गार्थ जेनिंग्स, बॉबी मोयनिहान
निर्देशक: क्रिस रेनॉड
सह- निर्देशक: जोनाथन डेल वाल
लेखक: ब्रायन लिंच
प्रोड्यूसर्स: क्रिस मेलंद्री, जेनेट हेली


