- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल के पास खुला सोकुडो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का पहला शोरूम
इंदौर : अब हाई स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए इंदौर वासियों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं क्योंकि सोकुडो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इंदौर में लेकर आया है इलेक्ट्रिक हाई स्पीड स्कूटर और इससे जुड़ी बेहतरीन सुविधाएं। सोकुडो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने रविवार को विधायक रमेश मेंदोला की विशेष उपस्थिति में इंदौर में अपना पहला हाई स्पीड स्कूटर का शोरूम बॉम्बे हॉस्पिटल के पास लॉन्च किया।

सोकुडो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देता है ग्राहक शानदार बैटरी कैपेसिटी, 2300 वॉट पॉवर, अविश्वसनीय प्रदर्शन और किफायती रेंज। ई-स्कूटर के अलावा, इस नए शोरूम में हेलमेट, स्कूटर के लिए गार्ड, सीट कवर, स्पोर्टी जैकेट और अन्य वाहन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले दिनों में पूरे भारत में चरणबद्ध तरीके से और भी कई कस्टमर एक्सपेरिएंस सेण्टर खुलेंगे जहाँ ग्राहक टेस्ट ड्राइव और सोकुडो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
इस मौके पर सोकुडो इलेक्ट्रिक इंडिया के सीएमडी प्रशांत वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि हमने इंदौर में नई डीलरशिप के उद्घाटन के साथ अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क का विस्तार किया है। यह मध्य प्रदेश में हमारे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, जहां इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लगातार हाई डिमांड देखी जा रही है।
सोकुडो इलेक्ट्रिक के निदेशक आशीष जैन, सीएंडएफ एमपी, ने साझा किया कि मध्य प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार करना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की हमारी रेंज सभी प्रकार के आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। सोकुडो पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों का एक अग्रणी निर्माता है। सोकुडो कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है और इसके अन्य शोरूम कई शहरों में उपल्बध हैं जिनमें से एक अब इंदौर में भी है।


