- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फोर्स मोटर्स ने अप्रैल-जुलाई तिमाही में 181% की सेल्स ग्रोथ दर्ज की
कंपनी ने निर्यात में भी 243% की वृद्धि दर्ज की
पुणे; 13 अगस्त, 2021: पुणे बेस्ड ऑटोमोटिव मेजर फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अप्रैल-जुलाई 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 172% की सेल्स ग्रोथ और निर्यात में 243% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने पिछले वर्ष के पहले चार महीनों में बेची गई 2,311 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल-जुलाई 2021 की अवधि में (डोमेस्टिक प्लस एक्सपोर्ट्स) 6,486 यूनिट्स की बिक्री की।
30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए EBITDA, 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही हुई तिमाही के (44) करोड़ के मुकाबले 51 करोड़ रुपये रहा, जो 214% की ग्रोथ को दर्शाते हैं।
कंपनी ने लार्ज वैन सेगमेंट में अपनी लीडरशिप वाली स्थिति को बरकरार रखा। स्वास्थ्य सेवाओँ के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों, अस्पतालों और सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा की गई एम्बुलेंस रेंज की थोक खरीद की वजह से इसकी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑल-न्यू ट्रैक्स एम्बुलेंस अच्छी तरह से रिसीव हुई और अपनी जबर्दस्त बिल्ड और सभी भौगोलिक क्षेत्र में कैपेबिलिटी की वजह से ये खुद को “बेस्ट वैल्यू फॉर मनी” पेशेंट ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस के रूप में स्थापित कर रही है।
कंपनी के सेल्स परफॉर्मेंस के बारे में बताते हुए, फोर्स मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री प्रसन फिरोदिया ने कहा, “ कोविड-19 महामारी ने हमारे प्रमुख सेगमेंट्स मसलन टूर एंड ट्रेवेल, स्टाफ ट्रांसपोर्ट और स्कूल बस को गंभीर रूप से प्रभावित किया है जो इससे अब तक उबर नहीं सके हैं। हमने देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तत्काल जरूरत को जल्दी से पूरा करके स्थिति को उबार लिया। लॉकडाउन की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद, हमने अपनी एम्बुलेंस उत्पादन क्षमता को पांच गुना बढ़ा दिया और एक सप्ताह से भी कम समय में ऑर्डर से डिलीवरी तक कई ट्रिपल-डिजिट रिक्वायरमेंट को पूरा किया। हमने व्यापक कंज्यूमर बेस हासिल करने और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भी कई कदमों की शुरुआत की है। पिछली तिमाहियों के दौरान किए गए इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।”


