- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ्रैंक टोरेस निसान इंडिया के अध्यक्ष नियुक्त
गुरुग्राम, 21 मार्च, 2022। निसान के वरिष्ठ कार्यकारी फ्रैंक टोरेस को एएमआईईओ क्षेत्र (अफ्रीका, मध्य पूर्व, भारत, यूरोप और ओशिनिया) में व्यापार परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय मंडल उपाध्यक्ष और निसान इंडिया का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
टोरेस, निसान के लिए कई डिवीजनों और बाजारों का अनुभव रखने में अग्रणी है, और वे देष में अपने परिचालन ब्राण्ड के लिए जिम्मेदार रहेंगे, क्योंकि निसान स्थानीय तौर पर उत्पादित मैगनेट की सफलता पर निर्माण करना जारी रखेगा।
यह नियुक्ति 1 अप्रैल से प्रभावी होगी, वह निसान की यूरोपीय क्षेत्रीय व्यापार इकाई पूर्व (रूस) और निसान के स्पेनिश औद्योगिक संचालन की देखरेख करते हुए अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों को निभाते हुए भारत के संचालन के अध्यक्ष बन जाएंगे, जो निसान एएमआईईओ के अध्यक्ष गिलाउम कार्टियर को रिपोर्ट करेंगे।
टोरेस 2011 में निसान मोटर इबेरिका (एनएमआईएसए) के प्रबन्ध निदेशक बनने से पहले, उत्पादन इंजीनियरिंग विश्लेषक के रूप में 2007 में स्पेन में निसान में शामिल हुए। 2016 से उन्होंने निसान यूरोप के विदेशी कार्यक्रम निदेशक कार्यालय का नेतृत्व किया, 2019 में निसान के यूरोपीय आरबीयू पूर्व के प्रमुख बनने से पहले, एक बार फिर से 2020 से स्पेनिश औद्योगिक संचालन के लिए जिम्मेदारियां लेते हुए, 2021 में व्यापार परिवर्तन और गठबंधन के लिए क्षेत्रीय मंडल उपाध्यक्ष बने।
टोरेस ने कहा “यह एनएमआईएसए क्षेत्र में निसान के लिए और भारतीय बाजार के लिए एक रोमांचक समय है। हमारे चेन्नई प्लांट से मैग्नाइट के लॉन्च ने भारत में हमारे ग्राहकों को निसान की पेशकश नेे एक अलग पहचान दी और हमारे एम्बिशन 2030 विजन के तहत हम बाजार में और नवाचार और उत्साह लाने की उम्मीद कर रहे हैं।‘‘
अत्सुशी नाजिमा, वर्तमान में निसान फिलीपींस की प्रबन्ध निदेशक, निसान इंडिया की मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त की गई हैं।


