- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गति ने सर्विस डिलीवरी की क्षमताओं को बढ़ाकर कर ली त्योहारी सीजन की बढ़ी मांग पूरी करने की तैयारी
मुंबई, 13 सितंबर, 2023:भारत की प्रीमियम एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन व सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी गति एक्सप्रेस एंड सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड (जीईएससीपीएल) ने कॉमर्स डोमेन के साथ-साथ व्हाइट गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी सेगमेंट में त्योहारी सीजन के दौरान मांग में आने वाली वृद्धि को पूरा करने के लिए अपनी वेयरहाउसिंग और डिलीवरी क्षमताओं का विस्तार किया है. जीईएसपीएल ने अपनी क्षमता और दक्षता को लगातार बढ़ाया है, जिसके कारण वह पूरे साल में किसी भी समय 20 फीसदी ज्यादा कार्गो को हैंडल करने में सक्षम है.

जीईएससीपीएल मुंबई के बाहरी इलाके भिवंडी में 1.48 लाख वर्ग फुट के अत्याधुनिक व टेक-इनेबल्ड सर्फेस ट्रांसशिपमेंट सेंटर एंड डिस्ट्रीब्यूशन वेयरहाउस (एसटीसीडीडब्ल्यू), फारुख नगर में 1.5 लाख वर्ग फुट के सर्फेस ट्रांसशिपमेंट सेंटर (एसटीसी) और इंदौर, नागपुर, गुवाहाटी और बेंगलुरु (अपकमिंग) में क्रमशः 39,140 वर्ग फुट, 50 हजार वर्ग फुट, 40 हजार वर्ग फुट और 1.46 लाख वर्ग फुट की क्षमता वाले एसटीसी के साथ बेहतर रीच ऑफर करती है, क्योंकि उसकी उपस्थिति पूरे देश के रणनीतिक स्थानों पर है. जीईएससीपीएल त्योहारी सीजन के दौरान उन क्षेत्रों में एसएमई को भौगोलिक दृष्टि से ज्यादा बड़ा बाजार बनाने में मदद करेगी.
गति लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) राजेश गौरीनाथ ने त्योहारी सीजन की तैयारियों के बारे में कहा, “हम बढ़ी त्योहारी मांग और ऑर्डर वॉल्यूम में बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए अपनी बढ़ी हुई डिलीवरी क्षमताओं के साथ पूरी तरह से तैयार हैं. हमें उम्मीद है साल वर्ष त्योहारी मांग में 18-20 फीसदी की वृद्धि होगी. हमने त्योहारों के दौरान वॉल्यूम-बेस्ड ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स फुलफिलमेंट के लिए अपनी नेटवर्क कैपेसिटी में 20-25 फीसदी की वृद्धि की है, ताकि सीजन के पीक लोड को संभाल सकें और बेहतर डिलीवरी एफिशिएंसी तैयार कर सकें. जीईएससीपीएल ऑलकार्गो ग्रुप की ताकत के साथ लॉजिस्टिक्स की हर तरह की जरूरतों के लिए इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस ऑफर करती है और 180 देशों में परिचालन का ग्लोबल नेटवर्क मुहैया कराती है.”
जीईएससीपीएल ने डिलीवरी कैपेसिटी बनाने के अपने लगातार प्रयासों के तहत पूरे भारत में अत्याधुनिक एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (ईडीसी) बनाया है, जो आधुनिक तकनीकों और भंडारण की सुविधाओं से लैस हैं. कंपनी ने बेहतर कवरेज और कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए हवाई मार्ग और सड़क मार्ग का एक मजबूत डिलीवरी नेटवर्क भी बनाया है. जीईएससीपीएल के पास वैकल्पिक ईंधन वाले 2500 से अधिक वाहनों का बेड़ा है, जिसके दम पर कंपनी बाजार का बेहतर एक्सेस देने के साथ 24 से 48 घंटे में डिलीवरी की सुविधा देती है.
जीईएससीपीएल की एयर फ्रेट सर्विस गति एयर ने देश की प्रमुख एयरलाइनों के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया हुआ है और इस तरह बिना रुकावट की डिलीवरी और कस्टमाइज्ड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंन ऑफर करती है. गति एयर प्रमुख व्यापार केंद्रों और औद्योगिक केंद्रों पर 32 एयर ट्रांसशिपमेंट केंद्रों और एयर ऑपरेटिंग केंद्रों के साथ पूरे देश में अर्जेंट व टाइम-सेंसिटिव कार्गो का मुवमेंट ऑफर करती है.
जीईएससीपीएल के ग्राहक 5400 से अधिक पिन कोड पर सीधी डिलीवरी और भारत के कुल 739 जिलों में से 735 जिलों को कवर करने वाले 19800 पिन कोड तक पहुंच के साथ बेहतर ट्रैसेबिलिटी और कनेक्टिविटी के कारण कम समय में ट्रांजिट और डिलीवरी की दक्षता का फायदा उठा सकते हैं. इससे उन्हें त्योहारी सीजन के दौरान पूरे देश में अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
जीईएससीपीएल का कोर ऑपरेशनल सॉफ्टवेयर सिस्टम गति एंटरप्राइज मैनेजमेंट सिस्टम (जीईएमएस) डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) से लैस है, और वह ग्राहकों को परिचालन की बेहतर दक्षता और कम लागत ऑफर करता है.


