- सैमसंग ने पुणे में FläktGroup की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ AI डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की
- “Main Rahunga Aapke Saath” says Ajay Devgn as he brings stories inspired by cases in Crime Patrol 2026
- “मैं रहूंगा आपके साथ”: अजय देवगन ला रहे हैं ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ में असली मामलों से प्रेरित कहानियां
- प्लेसमेंट से परफॉर्मिंग आर्ट्स तक: डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से DAVV में बदलाव की नई दिशा
- इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
गौतम अदाणी ने कबड्डी खिलाड़ी हरमनजीत की मदद का दिया आश्वासन
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने ट्विटर हैंडल @gautam_adani से पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी हरमनजीत को लेकर एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने हरमनजीत की वर्तमान तंगहाल जिंदगी को बेहतर बनाने की बात कही है।
गौतम अदाणी ने ट्विट करते हुए कहा कि “कबड्डी मिट्टी की खुशबू है, भारत का रंग और भारतीयता की ललकार है। हर खिलाड़ी को उचित सुविधाओं का अधिकार है। पंजाब के शेरदिल खिलाड़ी हरमनजीत के जज्बे को प्रणाम, हमारी टीम @Fortunegiants इस प्रतिभाशाली युवा की हर संभव मदद करने को अपना सौभाग्य समझेगी। कबड्डी-कबड्डी की गूंज अमर रहे!”
पत्रकार राणा यशवंत ने अपने ट्विट में श्री अदाणी से हरमनजीत के लिए मदद की अपील करते हुए कहा है कि अगर गुजरात कबड्डी टीम के तहत उनकी मदद हो सके तो हरमनजीत आज भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।


