- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
एचडीएफसी बैंक ने स्व-रोज़गार कम्युनिटी के लिए बिजनेस क्रेडिट कार्ड रेंज के लॉन्च के साथ एसएमई पेमेंट सॉल्यूशंस का विस्तार किया
· बैंक के मौजूदा एसएमई पेमेंट सॉल्यूशंस की एक संपूर्ण नई रेंज
· इस रेंज के 4 वेरिएंट हैं- बिज़फर्स्ट, बिज़ग्रो, बिज़पावर और बिज़ब्लैक
मुंबई, 6 फरवरी, 2024: एचडीएफसी बैंक, भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक, ने आज बिज़नेस मालिकों, उद्यमियों और फ्रीलांसरों के लिए कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड की बिजनेस रेंज के लॉन्च के साथ अपने एसएमई पेमेंट सॉल्यूशंस के विस्तार की घोषणा की। क्रेडिट कार्ड 4 वेरिएंट में उपलब्ध होंगे – बिज़फर्स्ट, बिज़ग्रो, बिज़पावर और बिज़ब्लैक। बिज़नेस क्रेडिट कार्ड रेंज 55 दिनों का बेस्ट इन क्लास ब्याज-फ्री क्रेडिट साइकिल प्रदान करती है। इसमें क्रेडिटकार्ड धारक, विभिन्न सर्विसेज के बिल, जीएसटी, आयकर, विक्रेता भुगतान, बिज़नेस ट्रैवल और बिज़नेस उत्पादकता उपकरण जैसे मुख्य व्यावसायिक खर्चों पर बचत करती है।
यह ऑफर बैंक द्वारा पेश किए जाने वाले एसएमई पेमेंट सॉल्यूशंस के मजबूत समूह का एक हिस्सा है। एचडीएफसी बैंक का एसएमई भुगतान समाधान स्व-रोज़गार करने वाले लोगों, एसएमई और एमएसएमई की विविध भुगतान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बिज़नेसेज की भुगतान और प्राप्ति, दोनों आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार, बैंक ने एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म पेश किया है जो विक्रेता भुगतान, उपयोगिता बिल और वैधानिक भुगतान आदि जैसे सभी भुगतानों के लिए सुविधा प्रदान करता है।
भुगतान की प्राप्ति के पहलू से, प्लेटफॉर्म को सप्लाई चेन सिस्टम को प्रबंधित करने और मिलान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही बिज़नेस के लिए कई अन्य तालमेल को भी कस्टमाइज करने के लिए प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। बेहतर नकदी-प्रवाह प्रबंधन के लिए प्लेटफॉर्म किए गए और स्वीकार किए गए भुगतानों के एक दृश्य के साथ एक विस्तृत डैशबोर्ड प्रदान करता है। बैंक दिसंबर 2023 तक 45 प्रतिशत की महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी के साथ कमर्शियल खर्च मार्केट में अग्रणी है।
बिज़नेस क्रेडिट कार्ड की नई रेंज की कल्पना एमएसएमई, स्टार्टअप, प्रोफेशनल्स और फ्रीलांसरों सहित स्व-रोज़गार कम्युनिटी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की गई है।
बिज़नेस क्रेडिट कार्ड के मुख्य फीचर्स:
55 दिनों तक फ्री क्रेडिट अवधि (इंडस्ट्री में बेस्ट)
बिज़नेस खर्च पर 10गुणा* तक रिवॉर्ड पॉइंट
बिल भुगतान, कर भुगतान, विक्रेता भुगतान, बिज़नेस ट्रैवल, बिज़नेस उत्पादकता टूल्स
विशेष रूप से क्यूरेटेड बिज़नेस बीमा पैकेज
आग और चोरी, तिजोरी में नकदी और लाने-ले जाने के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
एक्सक्लूसिव बिज़नेस केंद्रित रिडम्पशन कैटलॉग
ट्रैवल एवं होटल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365, कर भुगतान के लिए, बिज़नेस के लिए अमेज़न, गूगल विज्ञापन
कार्ड पर ईएमआई और लोन की सुविधा
फ्रीलांसर/जीआईजी कर्मचारी स्व-रोज़गार कैटेगरी में एक नया उभरता हुआ वर्ग है और बैंक इस वर्ग की खास आवश्यकताओं को पूरा करते हुए शीघ्र ही गीगा बिज़नेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेगा।
इस नई बिज़नेस क्रेडिट कार्ड रेंज को लॉन्च करने के मौके पर, श्री पराग राव, कंट्री हेड-पेमेंट्स, लायबिलिटीज प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर फाइनेंस एंड मार्केटिंग एचडीएफसी बैंक ने कहा कि ‘‘एचडीएफसी बैंक में, हम स्व-रोज़गार के साथ-साथ बिज़नेस सेक्टर में एमएसएमई से लेकर बड़े कॉर्पोरेट तक की विविध भुगतान आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्व-रोज़गार कम्युनिटी की खास जरूरतों को समझते हुए, क्रेडिट कार्ड की हमारी बिज़नेस रेंज, उनकी रोजमर्रा की बिज़नेसेज आवश्यकताओं का समर्थन करने में एक व्यावहारिक गेम-चेंजर बनने के लिए डिज़ाइन की गई है।’’
वास्तव में, हाल ही में पेश किए गए भुगतान प्लेटफॉर्म में वैधानिक भुगतान, उपयोगिता बिल, ऑनबोर्ड वेरिफाइड वेंडर्स और सेंट्रलाइज्ड भुगतान को प्रोसेस करने, कस्टम डैशबोर्ड और व्यापक एमआईएस प्रदान करने की क्षमता है। वर्तमान में, 6,500 कॉर्पोरेट्स प्लेटफॉर्म पर 14,000 से अधिक रजिस्टर्ड विक्रेताओं को भुगतान कर रहे हैं, जिससे नवंबर 2021 से कुल 82,000 करोड़ रुपये खर्च करने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, बैंक के बिज़नेस और कमर्शियल भुगतान समाधान ने चालू वित्तीय वर्ष में वैधानिक भुगतान में 26,000 करोड़ रुपये का कुशलतापूर्वक प्रोसेस किया है। इसके साथ ही बैंक ने खुद को बिजनेसेज के लिए एक विश्वसनीय और कुशल वित्तीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है।
जनवरी 2024 तक 5.30 करोड़ डेबिट कार्ड और 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड के साथ एचडीएफसी बैंक कैशलेस भुगतान के देश के सबसे बड़े सुविधा प्रदाताओं में से एक है। दिसंबर 2023 तक एचडीएफसी बैंक के पास 27.1 प्रतिशत के क्रेडिट कार्ड बिज़नेस में खर्च के मामले में सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी है।


