- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हिंदुस्तान पावर को कोविड-19 के दौरान सबसे अधिक रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया
अनूपपुर, जुलाई, 2021: मध्य प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी (एमपीएसएसीएस) ने कोविड-19 महामारी के दौरान रक्तदान में योगदान के लिए हिंदुस्तान पावर को सम्मानित कर पुरस्कृ1त किया। कंपनी को रक्तदान शिविर आयोजित करने और 694 यूनिट रक्तदान करने के अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जो कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर से इस तरह का सर्वोच्च दान भी था।
इस अवसर पर शहडोल ब्लड बैंक ने पहल करने के लिए 12 व्यक्तिगत स्वयंसेवकों, 20 एनजीओ और हिंदुस्तान पावर (अनूपपुर) को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिंदुस्तान पावर के प्रेसिडेंट (थर्मल) श्री ललित जैन ने कहा, “देश की मदद करना हमेशा हमारा संकल्प रहा है, खासकर इस चुनौतीपूर्ण समय में। ऐसे समय में जब हमारे संयंत्र के आसपास के इलाकों के हितधारक महामारी से लड़ रहे थे, हिंदुस्तान पावर ने कदम बढ़ाने का फैसला किया। हिंदुस्तान पावर ने कर्मचारियों को एक बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करने के लिए प्रेरित किया जो हमारे आसपास के लोगों को तत्काल राहत प्रदान कर सके। हमने ब्लौड बैंक में ब्लेड की भारी कमी देखी क्योंकि लोगों में भय और भ्रांतियों के कारण रक्तदान बंद हो गया था। और इस प्रकार इसे एक महत्वपूर्ण अभियान के रूप में माना गया। इस बड़े रक्तदान अभियान की सफलता ने हमें आने वाले समय में इसी तरह की पहल शुरू करने के लिए प्रेरित किया है।”
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की सिविल सर्जन, डॉ. सुधा नामदेव इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग के डॉ तनवीर अहमद को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “हालांकि हिंदुस्तान पावर थर्मल प्लांट हमारे जिले में नहीं है, फिर भी वे नियमित रूप से हमारे ब्लड बैंक की मदद कर रहे हैं। वे हर रक्तदान शिविर में हमें रक्त यूनिट उपलब्ध करा रहे हैं जिसे वे हमारी मदद से आयोजित करते हैं।”
“वर्ल्ड ब्लगड डोनर डे” हर साल 14 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ट्रांसफ्यूजन के लिए सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों में स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्तदाताओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना भी महत्वपूर्ण है। यह दिन स्वैच्छिक, गैर-पारिश्रमिक वाले रक्त दाताओं से रक्त के संग्रह को बढ़ाने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करने और सिस्टम और बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए सरकारों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्रवाई करने का अवसर प्रदान करता है।


