- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्कूल शैक्षणिक शुल्क में वृद्धि नहीं करें: कलेक्टर
इंदौर. कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये हैं कि सीएम हेल्प लाईन सहित समय-सीमा से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत दर्ज आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए. प्रकरणों का निराकरण सकारात्मक तथा संतुष्टिपूर्वक हो. समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने पर कार्यवाही की जायेगी. यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी स्कूलों में निर्धारित शैक्षणिक शुल्क ही लिया जाये। कोई भी स्कूल शैक्षणिक शुल्क में वृद्धि नहीं करें.
कलेक्टर मनीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा की. इस अवसर पर अपर कलेक्टर पवन जैन, अभय वेड़ेकर, अजय देव शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाईन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की. बैठक में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें, कि कोई भी अशासकीय विद्यालय अपने स्कूलों में फीस वृद्धि नहीं करें. इस संबंध में सभी अशासकीय विद्यालयों को पत्र लिखकर निर्देशित किया जाए. वे यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यालय ट्युशन फीस में अन्य फीसों को जोड़कर वृद्धि नहीं करें. बैठक में श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाईन के अंतर्गत दर्ज प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने और सही जवाब फीड नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
मंडी में खड़ी कराई की वसूली न हो- श्री सिंह ने कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र की किसी भी मण्डी में खड़ी कराई की वसूली नहीं हो. खड़ी कराई की वसूली करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये.
तीसरी लहर के लिए व्यापक प्रबंध- बैठक में श्री सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुये व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं. उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रायवेट अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित करने के लिये चरणबद्ध कार्यक्रम बनाएं. प्रशिक्षण कार्यक्रम एमजीएम मेडिकल कॉलेज के चाचा नेहरु अस्पताल में आयोजित किया जाए.


