- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शादी में अधिक लोगों के शामिल होने पर होगी कार्यवाई, होटल, मैरिज गार्डन संचालक सहित संबंधित आयोजक भी होंगे दोषी
कलेक्टर ने होटल, मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक ली
इंदौर.वैवाहिक व अन्य आयोजनों में निर्धारित संख्या के अलावा अधिक संख्या होने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं पाये जाने पर संबंधित होटल, मैरिज गार्डन संचालकों के साथ ही संबंधित आयोजकों के विरूद्ध भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी. निगरानी के लिये होटल/मैरिज गार्डन में सभी आयोजनों की वीडियोग्राफी होगी. इस वाीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस द्वारा निगरानी कर उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी.
यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के पालन के संबंध में ली गयी होटल, मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दी गई. बैठक में नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन, अपर कलेक्टर पवन जैन तथा अभय वेड़ेकर, जिला आबकारी अधिकारी राजनारायण सोनी सहित सभी एसडीएम, सीएसपी, आबकारी विभाग के अधिकारी और होटल/मैरिज गार्डन के संचालकगण मौजूद थे.
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संक्रमण की स्थिति नियंत्रित है. कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति खराब नहीं हो, यह हम सबकी जवाबदारी है. आने वाले समय में कोरोना संक्रमण फैले नहीं, इसके लिये विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखने की जरुरत है. देखने में यह आ रहा है कि वैवाहिक समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. यह लोग मॉस्क का उपयोग भी सही ढंग से नहीं कर रहे हैं. उन्होंने सभी होटल, मैरिज गार्डन संचालकों से कहा कि वे अपने यहाँ आयोजित होने वाले समारोह में निर्धारित संख्या रहे तथा सभी लोग मॉस्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, यह सुनिश्चित करें.
वीडियोग्राफी संबंधित थाने में दे
पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन ने कहा कि सभी होटल, मैरिज गार्डन संचालकों का दायित्व है कि वे उनके संस्थान में आने वाले लोगों को कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रति जागरुक करें. इसके लिये वे चेतावनी और शासन- प्रशासन के आदेशों संबंधी सूचना पटल भी सहज दृश्य स्थल पर पठनीय रूप से लगाएं. उन्होंने कहा कि होटल, मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा हर एक आयोजन की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. यह वीडियोग्राफी उन्हें प्रतिदिन संबंधित थाने में देना होगी. उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी.
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि सभी बार में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से कराएं. यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी बार निर्धारित समय के पश्चात खुले नहीं रहें. इस संबंध में उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


